आपका राशिफल 7 मार्च

punjabkesari.in Thursday, Mar 07, 2024 - 07:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों व्यापारिक कार्यों में धन से संबंधित उलझनें पैदा हो सकती है। इस राशि के युवा वर्ग मित्रों की सहायता से नई योजना पर काम करेंगे। गृहस्थ जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी। छात्र पढ़ाई के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ साबित होगा। पार्टनरशिप के काम में अच्छा धन लाभ कमाएंगे। सरकारी कार्यों में उलझने बढ़ेगी। स्टूडेंट्स अनुशासित में रहकर सभी कार्य करेंगे। दोस्तों संग पार्टी का आयोजन बना सकते हैं।

मिथुन राशि वालों आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नए प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। पारिवारिक मामलों को लेकर जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है।

कर्क राशि वालों व्यर्थ की गतिविधियों में समय बर्बाद न करें। युवा वर्ग अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ नए विचारों पर विचार-विमर्श करेंगे। बुजुर्ग लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर अनदेखी न करें, अन्यथा बाद में मुश्किल हो सकती है।

सिंह राशि वालों आज का दिन लाभ देने वाला रहेगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के क्षेत्र में काम कर रहे जातकों को धन लाभ हो सकता है। परिवार में सदस्यों के बीच आपसी संबंध अच्छे रहेंगे। सेहत के मामले उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

कन्या राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। लोहे से संबंधित कार्यों में तेजी आएगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। समय पर काम पूरे होने पर अच्छा फील करेंगे। लवमेट एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। शारीरिक तौर पर स्वस्थ महसूस करेंगे।

तुला राशि वालों पारिवारिक कारोबार आगे बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से आपको काफी मदद मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान की पढ़ाई को लेकर गंभीर चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य आपका उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को विदेशी यात्रा करने का मौका मिल सकता है। स्टूडेंट्स को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। लव पार्टनर के साथ डेट पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन की बात करें तो रिश्तों में मधुरता आएगी।

धनु राशि वालों युवा वर्ग रोजगार को लेकर तनाव में घिरे में रहेंगे। धन के मामले में आज संभलकर चलने की जरूरत है। सोच-समझ कर पैसे खर्च करें। सरकारी महकमे में आपका कोई अटका काम पूर्ण होने की संभावना है। सेहत ठीक रहेगी।

मकर राशि वालों परिवार के साथ बैठकर पुरानी यादों को ताजा करेंगे। कमीशन संबंधित काम कर रहे जातकों का आज भाग्य का साथ मिलेगा। गलत मार्गदर्शन के कारण छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। किसी पुराने निर्णय को लेकर पछताना पड़ सकता है।

कुंभ राशि वालों आज आपको कार्यक्षेत्र में मिला-जुला प्रभाव देखने को मिलेगा। अधिकारी वर्ग मन लगाकर काम करेंगे। युवाओं को काम से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है। छात्र अपनी पढ़ाई में अधिक मेहनत करेंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

मीन राशि वालों व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन मुनाफा कमाने वाला रहेगा। काफी समय से कर रहे प्लानिंग को आज साकार रूप दे सकते हैं। परिवार में सकारात्मक माहौल बना रहेगा। पति-पत्नी एक-दूसरे समय बिताने का प्रयास करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News