आपका राशिफल 6 मार्च

punjabkesari.in Wednesday, Mar 06, 2024 - 11:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों व्यवसाय के लिए आज का दिन शुभ अवसर लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव की सोच रहे हैं तो समय उत्तम रहेगा। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल के समय अतिथि घर पर आ सकते हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई संबंधी परेशानियां दूर होंगी।

वृष राशि वालों व्यापारिक वर्ग आज कुछ परेशान नजर आएंगे। संपत्ति संबंधी चल रहे विवाद उलझ सकते हैं। ससुराल पक्ष से लिया पैसा उधार रिश्तों में दरार पैदा कर सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर बहसबाजी होने की संभावना है। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि वालों जीवन में आगे बढ़ने के लिए आपको बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। लापरवाही के कारण शुभ अवसरों को हाथ से न जाने दें। प्रेम संबंधों में आपसी तालमेल बनाकर रखें, अन्यथा रिश्ते बिगड़ सकते हैं। महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग का आनंद उठाएंगी।

कर्क राशि वालों दिन की शुरुआत उतार-चढ़ाव भरी रहेगी। व्यापार से संबंधित कोई अशुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग अपना टारगेट पूरा करने में असफल रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। सिर दर्द की शिकायत रहेगी।

सिंह राशि वालों आपके लिए दिन धन लाभ देने वाला रहेगा। बिजनेस में उन्नति होने के आसार नजर आ रहे हैं। सरकारी कामों में आ रही बाधाएं आज खत्म हो जाएंगी। घरेलू वस्तुओं पर धन खर्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य आपका उत्तम रहेगा।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। बेरोजगारी से परेशान जातकों को कोई अच्छा रोजगार मिल सकता है। कुछ अनुभवी लोगों से संपर्क बढ़ेंगे। बच्चे माता पिता के साथ समय बिताएंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

तुला राशि वालों कार्यक्षेत्र में आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन कमाने के नए स्रोत प्राप्त होंगे। पारिवारिक समस्याओं से निजात मिलेगा। किसी परिजन के घर धार्मिक आयोजन पर जा सकते हैं। सेहत के मामले में आपको उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

वृश्चिक राशि वालों धन के मामले में आज सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी अनजान व्यक्ति से आपकी मुलाकात आर्थिक नुकसान करवा सकती है। बच्चे कुछ नई फरमाइश कर सकते हैं। आपका चिड़चिड़ापन रिश्तों में कड़वाहट ला सकता है।

धनु राशि वालों आज कोई भी जोखिम भरा काम करने बचें। चोट लगने की संभावना है। लव रिलेशनशिप में गलतफहमियों के कारण संबंध बिगड़ सकते हैं। अपने पार्टनर पर भरोसा बनाए रखें। इस राशि की महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर अनदेखी न करें।

मकर राशि वालों आज के दिन नई उपलब्धियां आपके सामने आएंगी। नजदीकी संबंधों से चल रहे मनमुटाव भी दूर होंगे। निवेश संबंधी कार्यों के लिए समय अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी की जरूरतों का ध्यान रखें। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। सेहत अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि वालों काफी दिनों से अटके हुए पारिवारिक कार्य आज पूर्ण होंगे। काम के प्रति आपका समर्पण देख बॉस प्रसन्न होंगे। आर्थिक रूप से काफी मजबूत रहने वाले हैं। शाम का समय परिवार के साथ खुशी से बिताएंगे। छात्रों को पढ़ाई संबंधी समस्याएं आ सकती हैं। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपको आर्थिक सफलता दिलाएगा। आपके बोलने के तरीके से बॉस काफी प्रभावित होंगे। प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन की बात करें तो रिश्तों में नई खुशियों का आगमन होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News