लव राशिफल( 26 सितंबर, 2020): आओ तुम्हें ले चलें तारों की छांव में

punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2020 - 09:15 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष-  इस राशि वालों के लिए आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है।  अपने पार्टनर से अपने प्यार का इजहार करने की सोच रहे हैं तो आज की काम कतई नहीं करें। क्योंकि जवाब आपका दिल तोड़ सकता है।

वृष-  शादीशुदा लोग आज एक दूसरे को समय देंगे। पारिवार को बढ़ाने का भी सोच सकते हैं। शाम के समय कबीं घूमने न जाएं।

मिथुन- आज आप अपने प्यार को निभाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाएंगे। आपका पार्टनर आपके प्रेम भरे स्वभाव से प्रसन्न होगा।

कर्क- प्यार के लिहाज से दिन आज अच्छा है। एक दूसरे के साथ प्यार भरी मस्ती करेेंगे। आपके रिश्ते के बीच की दोस्ती आपको अपने के और करीब लाएगी।

सिंह- अपने पार्टनर को फॉरग्रांटिड बिल्कुल न लें। वरना आपकी बातों से परेशान होकर वो आपको छोड़ने का मन भी बना सकता है। इसलिए जितना हो सके उन्हें समय दें।

कन्या- अपने पार्टनर की परवाह करें। मगर ध्यान रहे उन्हें किसी भी बात के लेकर सुनाएं नहीं वरना झगड़ा हो सकता है। इसके विपरीत उनके कुछ ऐसा करें। जिससे उनके लिए आपका प्यार साबित हो।

तुला- किसी तीसरे की वजह से अपने जीवनसाथी को नज़रअंदाज़ न करें। इससे आपका पार्टनर नाराज़ तो होगा ही साथ ही दुखी भी होगा। 

वृश्चिक- विवाहित लोगों के जीवम में आज किसी ऐसे पर्सन की एंट्री हो सकती है जिससे इनके बीच प्यार बढ़ेगा। ध्याम रहे इस शख्स की पहचान करें। अधिक विश्वास आपको धोखा भी दिला सकता है। 

धनु- इस राशि के जो लोग अपने बीते हुअ कल की बातें अपने रिश्ते में लाएंगे, इससे उनका आज का रिश्ता भी खराब होगा। अपने पार्टनर के टाइम दें। बेमतलब की बातों पर बहस न करें।

मकर- आपके घर शादी की बातें चलेंगी। जिससे एक तरफ़ आप खुशी के साथ-साथ उदासी भी महसूस करेंगे। सोच विचार कर फैसला लें, आने वाला समय अच्छा है।

कुंभ- आप आज अपने पति/पत्नी के साथ कहीं बाहर जाएंगे। जहां किसी ऐसे व्यक्ति से सामना होगा जो आपका मूड खराब कर सकता है। ऐसे लोगों से सावधान रहें।

मीन- अगर आपका पार्टनर आप पर किसी बात को लेकर नाराज़ है तो उसे उसकी मनपसंद चीज़ गिफ्ट कर उन्हें मनाएं। रिश्तों में सुधारआएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News