लव राशिफल 18 अगस्त- खामोशियां भी कर जाती हैं खूबसूरत फरेब

punjabkesari.in Wednesday, Aug 18, 2021 - 07:59 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- एक से ज्यादा अफेयर में विश्वास करने वाले लोग जरा संभल कर रहें। वे अपने हाथों से लव लाइफ में दरार न डालें। दिलफेंक रवैया रेपोटेशन को भी तार-तार कर सकता है।

वृष- प्यार का इजहार करने के लिए आज का दिन शुभ है। जो लोग किसी रिलेशनशिप में हैं, वे उसे किसी रिश्ते का नाम दे सकते हैं। डेट पर जाने का प्रोग्राम बनेगा, जो बेहतरीन रहेगी। 

मिथुन- पार्टनर की हंसी-ठिठोली को दिल पर न लगाएं, खुशी और प्यार का माहौल कायम रखें। एक-दूसरे को समझने का प्रयास करें। बात करने से ही बात बनती है।

कर्क- छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा न करें। आपसी सहमति और समझ से काम लें। तभी अपने रिश्ते को दूसरों के लिए मिसाल बना सकेंगे अन्यथा दूसरों के उपहास का पात्र बनेंगे।  

सिंह- लवर के साथ अच्छा समय बीताएंगे। लव अफेयर्स में मजबूती आएगी। आज आपके लिए प्यार के नए रास्ते खुलेंगे। जो आपको अपनी मनचाही मंजिल तक ले जाएंगे।  

कन्या- जो सिंगल हैं, उनकी लाइफ में जल्द ही प्रेम संबंध बनने वाले हैं। प्यार का ये रिश्ता अटूट रहेगा। अनमैरिड लोगों के विवाह की बात भी बन सकती है। मैरिड लाइफ सामान्य रहेगी।

तुला- अविववाहित लोग लव मैरिज का प्रोग्राम बना सकते हैं। मैरिड लोगों का एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर शुरू हो सकता है। जो भविष्य में ढेर सारी समस्याएं पैदा करेगा। संभल कर रहें। 

वृश्चिक- प्यार की डगर आसान नहीं होती, धैर्य से काम लें, गुस्से में आपा न खोएं। जहां दो बर्तन होते हैं, वह खनखते ही हैं। रिश्ता बचाना चाहते हैं तो भावुक और अनियंत्रित न हों।

धनु- जो लोग प्यार का इजहार करने या घर पर शादी की बात करने की सोच रहे हैं, उनके लिए दिन बहुत अच्छा है। प्रेम संबंधों में मजबूती बनी रहेगी। मैरिड लाइफ मस्त रहेगी। 

मकर- आज कोई खास इंसान आपके करीब आ सकता है। जो आपकी सभी इच्छाएं पूरी करेगा। प्यार-मोहब्बत से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला करने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार कर लें।  

कुंभ- थोड़े-बहुत मनमुटाव को इग्नोर करें। अभी समय ठीक नहीं है, सब्र करना बेहतर होगा। जल्दबाजी में उठाया गया कोई भी कदम आपकी लव लाइफ को नुकसान पहुंचा सकता है।  

मीन- पार्टनर की सेहत का खास ध्यान रखें। उनकी तकलीफ को समझने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में इमोशनस का होना बहुत जरुरी है। सिंगल लोग नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News