आज का पंचांग- 7 नवंबर, 2025
punjabkesari.in Friday, Nov 07, 2025 - 09:50 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
7 नवम्बर 2025, शुक्रवार मार्गशीर्ष कृष्ण तिथि द्वितीया (पूर्व दोपहर 11.06 तक) तथा तदोपरांत तिथि तृतीया
विक्रमी सम्वत् : 2082, कार्तिक प्रविष्टे 22, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1947, दिनांक : 16 (कार्तिक), हिजरी साल 1447, महीना जमादि-उल-अव्वल, तारीख 15, सूर्योदय : प्रात: 6.52 बजे, सूर्यास्त: सायं 5.30 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र: रोहिणी (7-8 मध्य रात 12.34 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र मृगशिर, योग: परिध (रात 10.28 तक) तथा तदोपरांत योग शिव, चंद्रमा: वृष राशि पर (पूरा दिन-रात), भद्रा शुरू होगी (रात 9.19 पर)। दिशा शूल : पश्चिम एवं नैर्ऋत्य दिशा के लिए, राहूकाल: प्रात: साढ़े दस से दोपहर बारह बजे तक।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य तुला में
चन्द्रमा वृष में
मंगल वृश्चिक में
बुध वृश्चिक में
गुरु कर्क में
शुक्र तुला में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में

