आज का पंचांग- 29 अक्टूबर, 2025

punjabkesari.in Wednesday, Oct 29, 2025 - 07:18 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Aaj Ka Hindi Panchang: आज हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि 29 अक्टूबर, 2025 बुधवार का दिन है | हिन्दू पंचांग से जानें क्या है आज का शुभ मुहूर्त, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय, शुभ-अशुभ, राहुकाल आदि।

PunjabKesari Aaj Ka Hindi Panchang

बुधवार, अक्टूबर 29, 2025
सूर्योदय: 06:35 ए एम
सूर्यास्त: 05:37 पी एम
तिथि: सप्तमी - 09:23 ए एम तक
नक्षत्र: उत्तराषाढा - 05:29 पी एम तक
योग: धृति - 07:51 ए एम तक
करण: वणिज - 09:23 ए एम तक
द्वितीय करण: विष्टि - 09:50 पी एम तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: बुधवार
अमान्त महीना: कार्तिक
पूर्णिमान्त महीना: कार्तिक
चन्द्र राशि: मकर
सूर्य राशि: तुला
प्रविष्टे/गते: 13
शक सम्वत: 1947 विश्वावसु
विक्रम सम्वत: 2082 कालयुक्त
गुजराती सम्वत: 2082 पिङ्गल

PunjabKesari Aaj Ka Hindi Panchang

आज कोई भी विशेष दिन और त्यौहार नहीं है। बुधवार का दिन है, जो पार्वती नंदन श्री गणेश को समर्पित है। अपने रुके हुए कामों को गती देने के लिए अथवा किसी भी तरह के विध्न का नाश करने हेतु ये उपाय करें।

बुद्धि और सफलता के लिए
बुधवार के दिन गणेश जी को दुर्वा (तीन पत्तों वाली घास) और मोदक चढ़ाएं।
ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का 108 बार जप करें।
इससे कार्य में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और बुद्धि तीव्र होती है।

श्री गणेश मंत्र से बाधा निवारण
हर सुबह स्नान के बाद निम्न मंत्र 11 बार बोलें — वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

यह मंत्र किसी भी कार्य के आरंभ से पहले बोलने पर सभी विघ्नों को दूर करता है।

आर्थिक स्थिरता हेतु उपाय
बुधवार के दिन गणेश जी को पीले फूल, केले और गुड़ अर्पित करें। ॐ श्रीं गं सौम्याय गणपतये नमः का जप करें।

इससे धन संबंधित रुकावटें दूर होती हैं और आय में वृद्धि होती है।

गृह-शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए
दरवाज़े पर गणेश जी का मुख दाईं ओर सूंड वाला चित्र लगाएं।
प्रतिदिन धूप और दीप जलाएं।
इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती।

नौकरी या व्यवसाय में सफलता हेतु
बुधवार या चतुर्थी को लाल चंदन से गणेश जी का तिलक करें।
गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
कार्यक्षेत्र में नई प्रगति के मार्ग खुलते हैं।

विशेष चमत्कारी उपाय (गुप्त बुधवार साधना)
बुधवार की रात गणेश जी की मूर्ति या चित्र के सामने घी का दीपक जलाएं।
ॐ गं ग्लौं गं गणपतये नमः का 108 बार जाप करें।
यह उपाय रातोंरात शुभ समाचार या रुके कार्य के पूर्ण होने का संकेत देता है।

PunjabKesari Aaj Ka Hindi Panchang

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News