आज का पंचांग- 24 सितंबर, 2025
punjabkesari.in Wednesday, Sep 24, 2025 - 07:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
24 सितम्बर 2025, बुधवार आश्विन शुक्ल तिथि तृतीया (पूरा दिन-रात)
विक्रमी सम्वत् : 2082, आश्विन प्रविष्टे 9, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1947, दिनांक : 2 (आश्विन), हिजरी साल 1447, महीना रबि उल्सानी, तारीख 1, सूर्योदय : प्रात: 6.21 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.18 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र: चित्रा (सायं 4.17 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र स्वाति, योग: ऐन्द्र (सायं 7.03 तक) तथा तदोपरांत योग वैधृति, चंद्रमा: तुला राशि पर (पूरा दिन-रात)। दिशा शूल : उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए, राहूकाल: दोपहर बारह से डेढ़ बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होगी और रबि उल्सानी (मुस्लिम) महीना शुरू।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-
सूर्य कन्या में
चन्द्रमा तुला में
मंगल तुला में
बुध कन्या में
गुरु मिथुन में
शुक्र सिंह में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में