आज का पंचांग- 4 सितंबर, 2025
punjabkesari.in Thursday, Sep 04, 2025 - 07:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
4 सितम्बर 2025, गुरुवार भाद्रपद शुक्ल तिथि द्वादशी (4-5 मध्य रात 4.09 तक) तथा तदोपरांत तिथि त्रयोदशी
विक्रमी सम्वत् : 2082, भाद्रपद प्रविष्टे 20, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1947, दिनांक: 13 (भाद्रपद), हिजरी साल 1447, महीना रबि-उल-अव्वल, तारीख 11, सूर्योदय : प्रात: 6.09 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.44 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा (रात 11.44 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र श्रवण, योग: सौभाग्य (बाद दोपहर 3.22 तक) तथा तदोपरांत योग शोभन, चंद्रमा: मकर राशि पर (पूरा दिन-रात)। दिशा शूल : दक्षिण एवं आग्नेय दिशा के लिए, राहूकाल : दोपहर डेढ़ से तीन बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: श्री वामन जयंती, वामन द्वादशी, मेला वामन द्वादशी (पटियाला, अम्बाला, नाहन), श्री भुवनेश्वरी जयंती, कल्कि द्वादशी।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-
सूर्य सिंह में
चन्द्रमा मकर में
मंगल कन्या में
बुध सिंह में
गुरु मिथुन में
शुक्र कर्क में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में