आज का पंचांग- 2 सितंबर, 2025
punjabkesari.in Tuesday, Sep 02, 2025 - 07:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
2 सितम्बर 2025, मंगलवार भाद्रपद शुक्ल तिथि दशमी (2-3 मध्य रात 3.53 तक) तथा तदोपरांत तिथि एकादशी
विक्रमी सम्वत् : 2082, भाद्रपद प्रविष्टे 18, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1947, दिनांक: 11 (भाद्रपद), हिजरी साल 1447, महीना रबि-उल-अव्वल, तारीख 9, सूर्योदय : प्रात: 6.08 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.46 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : मूला (रात 9.51 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा, योग: प्रीति (सायं 4.39 तक) तथा तदोपरांत योग आयुष्मान, चंद्रमा: धनु राशि पर (पूरा दिन-रात), रात 9.51 तक जन्मे बच्चे को मूला नक्षत्र की पूजा लगेगी। दिशा शूल : उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए, राहूकाल : बाद दोपहर तीन से साढ़े चार बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: मंगला गौरी विसर्जन और मेला राम देव रोनेचा (जोधपुर)।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-
सूर्य सिंह में
चन्द्रमा धनु में
मंगल कन्या में
बुध सिंह में
गुरु मिथुन में
शुक्र कर्क में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में