आज का पंचांग- 20 अगस्त, 2025
punjabkesari.in Tuesday, Aug 19, 2025 - 06:47 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
20 अगस्त 2025, बुधवार भाद्रपद कृष्ण तिथि द्वादशी (दोपहर 1.59 तक) तथा तदोपरांत तिथि त्रयोदशी
विक्रमी सम्वत् : 2082, भाद्रपद प्रविष्टे 5, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1947, दिनांक: 29 (श्रावण), हिजरी साल 1447, महीना सफर, तारीख 25, सूर्योदय : प्रात: छह बजे, सूर्यास्त: सायं 7.01 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : पुनर्वसु (20-21 मध्य रात 12.27 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र पुष्य, योग: सिद्धि (सायं 6.14 तक) तथा तदोपरांत योग व्यतिपात, चंद्रमा: मिथुन राशि पर (सायं 6.36 तक) तथा तदोपरांत कर्क राशि पर प्रवेश करेगा। दिशा शूल : उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए, राहूकाल : दोपहर बारह से डेढ़ बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: वत्स द्वादशी (पूजा), प्रदोष व्रत, राजीव गांधी जन्म दिवस, संत हरचंद सिंह लोंगोवाल बलिदान दिवस। आखिरी चहार शम्बा (मुस्लिम), जयाचार्य निर्वाण दिवस (जैन)।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-
सूर्य सिंह में
चन्द्रमा मिथुन में
मंगल कन्या में
बुध कर्क में
गुरु मिथुन में
शुक्र मिथुन में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में