आज का पंचांग- 7 अगस्त, 2025
punjabkesari.in Wednesday, Aug 06, 2025 - 06:31 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
7 अगस्त 2025, गुरुवार श्रावण शुक्ल तिथि त्रयोदशी (बाद दोपहर 2.28 तक) तथा तदोपरांत तिथि चतुर्दशी
विक्रमी सम्वत् : 2082, श्रावण प्रविष्टे 23, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1947, दिनांक: 16 (श्रावण), हिजरी साल 1447, महीना सफर, तारीख 12, सूर्योदय : प्रात: 5.52 बजे, सूर्यास्त: सायं 7.14 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा ( दोपहर 2.01 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र उत्तराषाढ़ा, योग: विष्कुंभ (प्रात: 6.42 तक) तथा तदोपरांत योग प्रीति, चंद्रमा: धनु राशि पर (रात 8.11 तक), तथा तदोपरांत मकर राशि पर प्रवेश करेगा। दिशा शूल : दक्षिण एवं आग्नेय दिशा के लिए, राहूकाल : दोपहर डेढ़ से तीन बजे तक।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-
सूर्य कर्क में
चन्द्रमा धनु में
मंगल कन्या में
बुध कर्क में
गुरु मिथुन में
शुक्र मिथुन में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में