आज का पंचांग- 24 मई, 2025
punjabkesari.in Saturday, May 24, 2025 - 06:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
24 मई 2025, शनिवार ज्येष्ठ कृष्ण तिथि द्वादशी (सायं 7.21 तक) तथा तदोपरांत तिथि त्रयोदशी
विक्रमी सम्वत् : 2082, ज्येष्ठ प्रविष्टे 11, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1947, दिनांक : 3 (ज्येष्ठ), हिजरी साल 1446, महीना जिल्काद, तारीख 25, सूर्योदय : प्रात: 5.31 बजे, सूर्यास्त : सायं 7.19 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : रेवती (दोपहर 1.48 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र अश्विनी, योग: आयुष्मान (बाद दोपहर 3 बजे तक) तथा तदोपरांत योग सौभाग्य, चंद्रमा : मीन राशि पर (दोपहर 1.48 तक) तथा तदोपरांत मेष राशि पर प्रवेश करेगा, पंचक रहेगी (दोपहर 1.48 तक), दोपहर 1.48 तक जन्मे बच्चे को रेवती नक्षत्र की तथा उसके उपरांत अश्विनी नक्षत्र की पूजा लगेगी। दिशा शूल : पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहूकाल: प्रात: नौ से साढ़े दस बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : शनि प्रदोष व्रत।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-
सूर्य वृष में
चन्द्रमा मीन में
मंगल कर्क में
बुध वृष में
गुरु मिथुन में
शुक्र मीन में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में