आज का पंचांग- 15 मार्च, 2021
punjabkesari.in Monday, Mar 15, 2021 - 09:39 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
15 मार्च, 2021 सोमवार फाल्गुन शुक्ल तिथि द्वितीया (सायं 6.50 तक) तथा तदोपरांत तिथि तृतीया
विक्रमी सम्वत् : 2077, चैत्र प्रविष्टे 2, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1942, दिनांक: 24 (फाल्गुन), हिजरी साल : 1442, महीना : शब्बान, तारीख: 1, सूर्योदय: प्रात: 6.42 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.32 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: रेवती (15-16 मध्य रात 4.44 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र अश्विनी, योग: शुक्ल (प्रात: 7.46 तक) तथा तदोपरांत योग ब्रह्म, चंद्रमा: मीन राशि पर (15-16 मध्य रात 4.44 तक) तथा तदोपरांत मेष राशि पर प्रवेश करेगा, पंचक रहेगी (15-16 मध्य रात 4.44 तक),15-16 मध्य रात 4.44 तक जन्मे बच्चे को रेवती नक्षत्र की तथा उसके बाद अश्विनी नक्षत्र की पूजा लगेगी, दिशा शूल : पूर्व एवं ईशान, दिशा के लिए, राहूकाल: प्रात: साढ़े सात से नौ बजे तक, पर्व, दिवस तथा त्यौहार: फूलैरा दूज, श्री राम कृष्ण परमहंस जयंती, शब्बान (मुस्लिम) महीना शुरू, राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य मीन में
चंद्रमा मीन में
मंगल वृष में
बुध कुंभ में
गुरु मकर में
शुक्र कुंभ में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में

