आज का पंचांग- 29 मार्च, 2026
punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2026 - 07:18 AM (IST)
29 मार्च 2026, रविवार चैत्र शुक्ल तिथि एकादशी (प्रात: 7.47 तक) तथा तदोपरांत तिथि द्वादशी।
विक्रमी सम्वत् : 2083, चैत्र प्रविष्टे 16, राष्ट्रीय शक सम्वत् 1948, दिनांक: 8 (चैत्र), हिजरी साल 1447, महीना शव्वाल, तारीख 9, सूर्योदय: प्रात: 6.25 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.41 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र: आश्लेषा (बाद दोपहर 2.38 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र मघा, योग: धृति (सायं 6.20 तक) तथा तदोपरांत योग शूल, चंद्रमा: कर्क राशि पर (बाद दोपहर 2.38 तक) तथा तदोपरांत सिंह राशि पर प्रवेश करेगा, बाद दोपहर 2.38 तक जन्मे बच्चे को आश्लेषा नक्षत्र की तथा उसके बाद मघा नक्षत्र की पूजा लगेगी। भद्रा रहेगी (प्रात: 7.47 तक)। दिशा शूल: पश्चिम एवं नैर्ऋत्य दिशा के लिए, राहू काल: सायं साढ़े चार से छह बजे तक, पर्व, दिवस तथा त्यौहार : कामदा एकदशी व्रत, लक्ष्मीकांत दोतोत्सव।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-
सूर्य मीन में
चन्द्रमा कर्क में
मंगल कुंभ में
बुध कुंभ में
गुरु मिथुन में
शुक्र मेष में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
