Aaj Ka Good Luck ( 14th August 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2026 - 05:31 AM (IST)

मेष राशि
आज आपको अपने कामकाज में धैर्य रखने की जरूरत है। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जल्दबाजी में वित्तीय निर्णय न लें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

उपाय: हनुमान जी को चोला या सिंदूर चढ़ाएं।

वृषभ राशि 
आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों और पढ़ाई-लिखाई से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत फलदायी है।

उपाय: मां लक्ष्मी की पूजा करें।

मिथुन राशि 
घर-परिवार में बड़ों का सहयोग मिलेगा और मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में बनाई गई योजनाएं लाभ पहुंचाएंगी। अनचाहे खर्चों से बचने की कोशिश करें।

उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।

कर्क राशि
आज आपके पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अधिकारियों का सहयोग मिलने से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

उपाय: शिवलिंग पर जल और अक्षत चढ़ाएं।

सिंह राशि
आर्थिक दृष्टिकोण से दिन मजबूत रहेगा, धन लाभ के अवसर मिलेंगे। करियर में नया अवसर मिल सकता है। जल्दबाजी में निवेश करने से बचें।

उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

कन्या राशि
आज आपका आकर्षण और प्रभाव बढ़ेगा। पेशेवर जीवन में सुधार देखने को मिलेगा। कानूनी या कागजी मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

उपाय: शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

तुला राशि 
फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें, वरना बजट बिगड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर ही लें।

उपाय: किसी गरीब को वस्त्र या अन्न का दान करें।

वृश्चिक 
आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पुराना रुका पैसा मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। सेहत का थोड़ा ध्यान रखें।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु
नौकरी और कारोबार में सफलता मिलने के योग हैं। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

उपाय: भगवान विष्णु या हनुमान जी का स्मरण करें।

मकर
भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और यात्रा के योग बन सकते हैं। व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा।

उपाय: पक्षियों को दाना डालें।

कुंभ 
लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। किसी भी विवाद से दूर रहना ही समझदारी होगी। अचानक धन लाभ या अटका पैसा मिल सकता है।

उपाय: "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का जाप करें।

मीन 
वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। व्यापार में नए साझेदार मिल सकते हैं और लाभ होगा। लंबी दूरी की यात्रा में सावधानी बरतें।

उपाय: गणेश जी की पूजा करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News