Aaj Ka Good Luck (17th April 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2026 - 01:30 AM (IST)

Aaj Ka Good Luck (17th April 2026): 17 अप्रैल 2026 को सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में होंगे और चंद्रमा का गोचर मेष या वृषभ राशि के समीप होगा। यह दिन नई ऊर्जा और नई शुरुआत के लिए अत्यंत शुभ है। अपनी राशि अनुसार छोटे उपाय करके आप अपने दिन को और भी भाग्यशाली बना सकते हैं। आइए जानते हैं, आज का गुडलक 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

मेष (Aries)
आज का गुडलक: साहस और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। अटके हुए सरकारी काम पूरे होंगे। आय के स्त्रोत मिलेंगे। पैतृक संपत्ति के मामलों में लाभ मिलेगा। सरकार से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी।
उपाय: तांबे के लोटे से सूर्य देव को अर्घ्य दें।

वृषभ (Taurus)
आज का गुडलक: सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। विदेशी संपर्कों से लाभ की संभावना है। किसी भी प्रकार के निवेश को लेकर आज सोच-समझ कर कदम उठाएं। पारिवारिक मुद्दों से जुड़ी छोटी-छोटी बातों को नज़रंदाज़ करने की कोशिश करें। 
उपाय: छोटी कन्याओं को सफेद मिठाई खिलाएं।

मिथुन (Gemini)
आज का गुडलक: आय के नए स्रोत बनेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी।
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

कर्क (Cancer)
आज का गुडलक: कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। पदोन्नति के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। वे थोड़े से प्रयासों से अधिक लाभ प्राप्त कर सकते है। 
उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें।

 सिंह (Leo)
आज का गुडलक: भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपके निरंतर प्रयास और परिश्रम को देखते हुए आपको सम्मान प्राप्त होगा।
उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

 कन्या (Virgo)
आज का गुडलक: शोध और गुप्त विद्याओं में रुचि बढ़ेगी। अचानक धन लाभ हो सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। 
उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं।

तुला (Libra)
आज का गुडलक: वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने से मन खुश होगा। कारोबार कर रहे व्यक्तियों के मन में व्यापार को लेकर कोई नयी योजना आ सकती है।
उपाय: इत्र का प्रयोग करें और लक्ष्मी चालीसा पढ़ें।

वृश्चिक (Scorpio)
आज का गुडलक: शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपनी बुद्धिमत्ता और योग्यता का भरपूर लाभ उठाएंगे। मित्र के घर मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा।  
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु (Sagittarius)
आज का गुडलक: प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। किसी करीबी के मार्गदर्शन से अपने रुके कामों को पूरा करने में सफलता मिलेगी।
उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

 मकर (Capricorn)
आज का गुडलक: भूमि-भवन के कार्यों में सफलता मिलेगी। माता का सहयोग मिलेगा। प्रेमियों को आज थोड़ा सहज होकर रहने की आवश्यकता है।
उपाय: शनि देव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

 कुंभ (Aquarius)
आज का गुडलक: आत्मविश्वास बढ़ेगा। छोटी यात्राएं लाभकारी सिद्ध होंगी। ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल-मिलाप बढ़ेगा। नौकरी में बदलाव करने का विचार कर सकते हैं।
उपाय: पक्षियों को दाना डालें।

मीन (Pisces)
आज का गुडलक: धन संचय में वृद्धि होगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला आज सुलझता दिखाई देगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ सामंजस्य बना रहेगा। 
उपाय: पीले रंग के वस्त्र धारण करें या हल्दी का दान करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News