Aaj Ka Good Luck (29th December, 2025):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Sunday, Dec 28, 2025 - 04:06 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि
शुभ संकेत: आज आपको अचानक धन लाभ या किसी पुराने निवेश से फायदा हो सकता है।
उपाय: हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
गुड लक टिप: आज लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।

वृषभ राशि
शुभ संकेत: परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
उपाय: किसी छोटी कन्या को मिश्री या सफेद मिठाई खिलाएं।
गुड लक टिप: आज चांदी का कोई गहना धारण करना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि
शुभ संकेत: आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स से आज कोई बड़ा काम बन जाएगा। नए अवसर हाथ लगेंगे।
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं या पक्षियों को दाना डालें।
गुड लक टिप: घर से निकलते समय थोड़ा सा शहद चखकर निकलें।

कर्क राशि
शुभ संकेत:
प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। माता का आशीर्वाद फलदायी होगा।
उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल अर्पित करें।
गुड लक टिप: आज सफेद वस्त्र पहनना आपके लिए भाग्यशाली रहेगा।

 सिंह राशि
शुभ संकेत: समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुके हुए सरकारी काम आज गति पकड़ेंगे।
उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल दें और 'ॐ सूर्याय नमः' का जाप करें।
गुड लक टिप: मस्तक पर केसर या लाल चंदन का तिलक लगाएं।

 कन्या राशि
शुभ संकेत: आज आपकी तार्किक शक्ति बहुत बढ़िया रहेगी। व्यापारिक यात्रा सफल होगी।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा (घास) चढ़ाएं और लड्डू का भोग लगाएं।
गुड लक टिप: आज किसी को उधार देने से बचें।

 तुला राशि
शुभ संकेत: पार्टनरशिप में किया गया काम भारी मुनाफा देगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
उपाय: किसी मंदिर में इत्र या सुगंधित अगरबत्ती दान करें।
गुड लक टिप: आज गुलाबी या क्रीम रंग के कपड़े पहनें।

 वृश्चिक राशि
शुभ संकेत: छिपे हुए शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। आपके साहस की सराहना होगी।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदरों को चने खिलाएं।
गुड लक टिप: आज तांबे के बर्तन से पानी पिएं।

 धनु राशि
शुभ संकेत: शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा।
उपाय: चने की दाल और गुड़ का दान करें या मंदिर में अर्पित करें।
गुड लक टिप: पीले रंग के वस्त्र या धागा हाथ में पहनें।

 मकर राशि
शुभ संकेत: करियर में स्थायित्व आएगा। लंबे समय से चल रही परेशानी का समाधान मिलेगा।
उपाय: पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
गुड लक टिप: आज लोहे की कोई वस्तु न खरीदें।

 कुंभ राशि
शुभ संकेत: आपके नेटवर्क से आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे।
उपाय: किसी जरूरतमंद व्यक्ति को काले तिल या जूते दान करें।
गुड लक टिप: नीले रंग का प्रयोग आज आपके लिए सुरक्षा कवच का काम करेगा।

 मीन राशि
शुभ संकेत: आध्यात्मिक शांति और मानसिक सुकून मिलेगा। विदेश से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
उपाय: माथे पर हल्दी का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
गुड लक टिप: आज केसरिया रंग का प्रयोग करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News