Aaj Ka Good Luck (22nd June 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2026 - 07:40 AM (IST)

मेष राशि वालों आज व्यापारियों के लिए दिन विशेष रहेगा। आप की दी गई सलाह से कारोबार में भारी मुनाफा होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान न देने के कारण विषय समझने में कठिनाई उठानी पड़ेगी। परिवार में प्रेम विवाह को लेकर विवाद हो सकता है। 

वृष राशि वालों उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विद्यार्थियों को विदेश जाना का मौका मिल सकता है। कार्यस्थल पर विवादित मामले उभरने की संभावना है। उधार दिया हुआ धन फंस सकता है। युवा सीनियर्स से बहस बाजी करने से बचें। वैवाहिक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन राशि वाले बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े जातकों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। साझेदारी में नया व्यवसाय शुरू करने का विचार कर सकते हैं। बच्चों की शिक्षा को लेकर आ रही परेशानियां दूर होंगी। प्रेमी अपने साथी के समक्ष अपने प्रेम का इजहार करेंगे । सेहत ठीक रहेगी।

कर्क राशि वालों आज जॉब में आपको अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त होगी। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में Competition कम होगा। परिवार में विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। भाई के साथ संबंध मजबूत होंगे। माता की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।

सिंह राशि वालों आज ऑनलाइन कारोबार में बिक्री बढ़ने के योग बन रहे हैं। युवा किसी बात को लेकर थोड़े कंफ्यूज नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर आपके साथ नए लोग जुड़ सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर भावुक रहेंगे। पिता के साथ करियर को लेकर बहस हो सकती है।

कन्या राशि वालों आज आप घर की जिम्मेदारियों से घिरे रहेंगे। व्यवसाय को लेकर कॉम्पिटिशन बढ़ सकता है। लोगों की सलाह से प्रभावित होंगे लेकिन खुद का निर्णय लेना ही आपके लिए हितकारी रहेगा। जीवनसाथी के साथ एकांत में समय बिताएंगे।  

तुला राशि वालों आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा।  किसी बड़ी कंपनी के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। युवा वर्ग मित्रों के साथ रोड ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। छात्रों को कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी की तबीयत खराब होने से मन विचलित रहेगा। 

वृश्चिक राशि वालों आज आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। सरकारी कार्यों से आपको अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना है। युवा वर्ग दूसरों की जिम्मेवारी अपने ऊपर न लें, अन्यथा कोई बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। बुजुर्गों को कब्ज की शिकायत हो सकती है।

धनु राशि वालों आज का दिन बिगड़े संबंधों को सुलझाने के लिए शुभ है। नए कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। अपनों से बात करके आप अच्छा महसूस करेंगे। वाहन को खरीदे का विचार कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में पिता की सहायता मिलेगी । सेहत के मामले में दिन अच्छा है ।  

मकर राशि वालों आज बिजनेस में इच्छित परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में बढ़ोत्तरी के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। जीवनसाथी को कोई उपहार दे सकते हैं। सेहत की बात करें तो मन में किसी बात को लेकर बेचैनी रह सकती है।

कुंभ राशि वालों आज रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारियों को रुका हुआ धन वापिस मिल सकता है। अपनी बातों से लोगों को इंप्रेस करने में आप सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने कॉलेज को उच्च स्तर पर रिप्रेजेंट करने का मौका मिलेगा। पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी। फास्ट फूड से परहेज करें ।   

 मीन राशि वालों आज कला जगत से जुड़े लोगों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय की स्थिति मजबूत रहेगी। युवा वर्ग दूसरों के मामलों को सुलझाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव की स्थिति रहेगी। सेहत आपकी उत्तम रहेगी। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News