Aaj Ka Good Luck (23rdJune 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2026 - 05:30 AM (IST)

मेष राशि वालों बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। अधूरे काम आज पूर्ण होंगे। इस राशि की महिलाएं घर की घरेलू सामान की खरीदारी ऑनलाइन कर सकती हैं। बच्चों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

आज का उपाय: आज सुबह तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल अर्पित करें, दिन भाग्यशाली रहेगा।

वृष राशि वालों किसी अधिकारी के लापरवाही के कारण धन का नुकसान हो सकता है, सावधान रहें। किसी करीबी रिश्तेदार के घर मांगलिक कार्य पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। छात्र पढ़ाई को लापरवाह रहेंगे। आंखों में जलन हो सकती है।

आज का उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं।

मिथुन राशि वालों आज किस्मत आपके साथ रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपके घर पर कोई शादी का प्रस्ताव आ सकता है। छात्रों को थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सेहत की बात करें तो थोड़ी थकावट महसूस करेंगे।

आज का उपाय: पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करें, मानसिक शांति मिलेगी।

कर्क राशि वालों आपका दिन अच्छा बीतेगा। मार्केट संबंधी कार्यो में सफलता मिलेगी। कोई बड़ा कदम उठाने से बचें, अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।

आज का उपाय: किसी जरूरतमंद व्यक्ति को सफेद रंग की खाने की वस्तु दान करें।

सिंह राशि वालों निवेश संबंधी कार्यों को ध्यान से करें। प्रॉपर्टी संबंधी सभी काम आज पूरे होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। किसी अपने की बात दिल को चोट पहुंचा सकती है। काम की अधिकता से थकावट हो सकती है।

आज का उपाय: मस्तक पर चंदन का तिलक लगाकर घर से निकलें, हर काम में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि वालों बिजनेस में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। मानसिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई की तरफ ध्यान दें, वरना बाद में परेशानी हो सकती है।

आज का उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और "ॐ गं गणपतये नमः" का जाप करें।

तुला राशि वालों समाज सेवा से जुड़े लोगों को मान-सम्मान प्राप्त होगा। आय के स्त्रोत बढ़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। संतान की प्रगति को लेकर उत्साहित रहेंगे। शुगर के पीड़ित लोग अपने खान-पान का ध्यान रखें।

आज का उपाय: छोटी कन्याओं का आशीर्वाद लें या उन्हें कुछ मीठा खिलाएं।

वृश्चिक राशि वालों जमीन पर धन निवेश करने के लिए समय उत्तम नहीं है। इस राशि के युवा वर्ग के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। नजदीकी मित्रों के साथ बाहर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। अपने पार्टनर पर भरोसा बनाए रखें। सेहत ठीक रहेगी।

आज का उपाय: आज किसी मंदिर में कपूर का दान करें, नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी।

धनु राशि वालों भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी अनजान व्यक्ति से आपको धन लाभ हो सकता है। अविवाहितों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की योजना बनाएंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

आज का उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और बड़ों का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करें।

मकर राशि वालों व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन शुभ फल देने वाला है। धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी। परिवार की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। जीवनसाथी के साथ अपना समय व्यतीत करें, रिश्तों में मिठास आएगी। बच्चे बाहर के खाने से परहेज करें।

आज का उपाय: शनि देव के मंत्रों का जाप करें और पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाएं।

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। ऑफिस में उच्च अधिकारियों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संयम से बात करें, अन्यथा रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है।

आज का उपाय: काले कुत्ते को रोटी खिलाएं, राह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।

मीन राशि वालों कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में राहत मिलेगी। किसी खास व्यक्ति के साथ आज मुलाकात होगी। धन लाभ होने की संभावना है। संतान के भविष्य को लेकर नई योजनाएं बनाएंगे। प्रेम प्रसंगों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य आपका उत्तम रहेगा।

आज का उपाय: भगवान विष्णु की आराधना करें और उन्हें पीले फूल अर्पित करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News