250th anniversary of Americas independence: अमरीका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ को लेकर दुर्गा मंदिर में धार्मिक समागम
punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 08:55 AM (IST)
वाशिंगटन (नरेंद्र जोशी): संयुक्त राज्य अमरीका की स्वतंत्रता की घोषणा के 250 वर्ष पूरे होने पर अनेक भव्य राष्ट्रीय समारोह आयोजित हो रहे हैं। अमरीका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर वाशिंगटन डी.सी. में भी भारतीय-अमरीकी समुदाय की ओर से एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। अमरीका की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर अप्रवासी भारतीयों में भी उत्साह रहा। विशेषकर दुर्गा मंदिर वर्जीनिया में अप्रवासी भारतीय समुदाय द्वारा विश्व शांति, मानव कल्याण तथा भारत-अमरीका की मित्रता और समृद्धि की कामना के साथ भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक गौरव त्यागी ने बताया कि भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से इस प्रकार के आयोजन प्रतिवर्ष किए जाते हैं। इस अवसर पर विकास, देवांग, ऋतु, प्रीति, प्रियंका, सुनीता, ऋषु, ईवा, अगु, सिया, ईशान और शेला सहित भारतीय समुदाय के अनेक गण्यमान्य सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारतीय दूतावास वाशिंगटन डी.सी. के राजदूत विनय क्वात्रा और सुश्री नमग्या सी. खम्पा (उप मिशन प्रमुख, भारतीय दूतावास वाशिंगटन डी.सी.) सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
