अमरीकी सलाहकार संस्था का दावा, भारत में गुरुद्वारों पर हो रहे हमले

punjabkesari.in Saturday, Nov 07, 2026 - 08:03 AM (IST)

वाशिंगटन (एजैंसी): धार्मिक स्वतंत्रता पर काम करने वाली एक अमरीकी सलाहकार संस्था के 2 अधिकारियों ने भारत में सिख गुरुद्वारों को असामाजिक तत्वों द्वारा निशाना बनाए जाने का दावा करते हुए अमरीका की सरकार से आग्रह किया है कि वह भारत पर दबाव डाले, ताकि इस तरह की हिंसा करने वालों को जवाबदेह ठहराया जा सके। 

‘यूएस कमीशन ऑन इंटरनैशनल रिलीजियस फ्रीडम’ (यू.एस.सी.आई.आर.एफ.) के आयुक्त डेविड एंडरसन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘पिछले कुछ हफ्तों में भारत में गुरुद्वारों को असामाजिक तत्वों द्वारा निशाना बनाया गया है, जिसमें धार्मिक नेताओं को नुकसान पहुंचाने की कोशिशें भी शामिल हैं।’ उन्होंने हालांकि अपने इस दावे को लेकर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। 

एक अन्य आयुक्त जो ग्रोगन ने कहा कि भारत में पूजा-स्थलों, जिनमें चर्च, गुरुद्वारे और मस्जिदें शामिल हैं, पर होने वाले हमले, अंतर्राष्ट्रीय कानून में निहित ‘धर्म या आस्था की स्वतंत्रता’ के अधिकारों को कमजोर करते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News