25:25 Portal : 25 दिसंबर को खुल रहा है साल का आखिरी शक्तिशाली पोर्टल, जानें सपनों को सच करने का तरीका

punjabkesari.in Tuesday, Dec 23, 2025 - 11:36 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

25:25 Portal : अंक ज्योतिष में कुछ विशेष तिथियों को जीवन में बदलाव लाने वाला माना जाता है। इन्हें एंजेल नंबर भी कहा जाता है। ऐसी तिथियां ब्रह्मांडीय ऊर्जा के चरम स्तर को दर्शाती हैं, जब मनोकामनाओं के पूरा होने की संभावना अधिक होती है। इनमें से एक विशेष दिन है 25:25 पोर्टल, जो 25 दिसंबर 2025 को सक्रिय होगा। इसका महत्व इसलिए और बढ़ जाता है क्योंकि यह साल का आखिरी पोर्टल है और इसे आत्मिक जागरण, सकारात्मक बदलाव और मेनिफेस्टेशन का समय माना जाता है।

25:25 Portal

25:25 पोर्टल क्या है?
25:25 पोर्टल एक डबल नंबर एनर्जी पोर्टल है। अंक 2 संतुलन, सहयोग, रिश्तों और आत्मा की आवाज का प्रतीक है, जबकि अंक 5 बदलाव, स्वतंत्रता और नए अनुभवों का संकेत देता है। जब ये दोनों संख्याएं मिलती हैं, तो एक शक्तिशाली ऊर्जा द्वार खुलता है। इस दिन की ऊर्जा लोगों को अपने जीवन में बड़े बदलाव लाने और अपने सपनों को सच करने में मदद करती है। यह दिन आंतरिक संतुलन के साथ नई शुरुआत का संकेत देता है।

आध्यात्मिक महत्व
25 दिसंबर आध्यात्मिक दृष्टि से पहले से ही खास माना जाता है, क्योंकि यह करुणा, प्रेम और प्रकाश का प्रतीक है। इस दिन 25:25 पोर्टल खुलने से ब्रह्मांड की ऊर्जा धरती के अधिक नज़दीक होती है। माना जाता है कि इस समय मनोकामनाएं तेज़ी से मेनिफेस्ट होती हैं और पुराने नकारात्मक पैटर्न से मुक्ति मिलती है। यह दिन उन लोगों के लिए बेहद प्रभावशाली है जो करियर, रिश्तों या मानसिक स्थिति में उलझन महसूस कर रहे हैं।

मेनिफेस्टेशन कैसे करें ?
इस दिन आप अपने सपनों को सच करने के लिए कुछ साधारण उपाय कर सकती हैं। इसके लिए घर के मंदिर या शांत जगह पर बैठकर एक दीपक जलाएं। उसके बाद सफेद कागज पर उन चीज़ों को लिखें जिन्हें आप 2025 में पीछे छोड़ना चाहते हैं। साथ ही, अपनी इच्छाओं को इस तरह लिखें जैसे वे पहले ही पूरी हो चुकी हों। उदाहरण के लिए, यदि आप नई नौकरी चाहती हैं, तो लिखें “मुझे मेरी मनपसंद नौकरी मिल गई है। इसी तरह धन, संबंध या किसी अन्य लक्ष्य को भी वर्तमान काल में लिखें।

25:25 Portal

7/7/7 रूल से मेनिफेस्टेशन
आप अपने सपनों को अधिक प्रभावशाली ढंग से मेनिफेस्ट करने के लिए 7/7/7 रूल का पालन कर सकती हैं। इसका मतलब है कि आप 25 दिसंबर से शुरू करके लगातार 7 दिन, सुबह या शाम 7 बजे, अपनी एक विशेष इच्छा को लिखें। इस दौरान सिर्फ एक ही इच्छा पर ध्यान केंद्रित करें। लगातार 7 दिन लिखने और ध्यान देने से आपकी मंशा ब्रह्मांड को स्पष्ट संदेश देती है और इसे पूरा करने की संभावना बढ़ती है।

इस तरह, 25:25 पोर्टल का दिन न केवल क्रिसमस का पर्व है, बल्कि आपके सपनों को सच करने और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का शक्तिशाली अवसर भी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News