सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट noida में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ फेमिना मिस इंडिया उत्तर प्रदेश 2025 ऑडिशन 2.0
punjabkesari.in Wednesday, Jan 28, 2026 - 10:52 PM (IST)
नेशनल डेस्कः फेमिना मिस इंडिया ऑडिशन 2.0 उत्तर प्रदेश का आयोजन सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट में किया गया। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नीतू मल्होत्रा ने अत्यंत जिम्मेदारी और कुशल नेतृत्व के साथ इस इवेंट को सफल बनाया। उनके निरंतर परिश्रम, समर्पण और प्रभावी प्रबंधन के कारण यह आयोजन भव्य और सफल रहा। मयूरी मित्तल—प्रसिद्ध पत्रकार, कलाकार और उद्यमी—ने अपने ब्रांड Art by Mayuri के माध्यम से Femina Miss India Uttar Pradesh 2025 Auditions 2.0 में पार्टनर के रूप में सहयोग किया। इस कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें डॉ. नीति मल्होत्रा, प्रिंसिपल, सत्याम फैशन इंस्टीट्यूट; डॉ. स्नेह सिंह, चेयरपर्सन, सत्याम फैशन इंस्टीट्यूट; सुश्री लक्ष्मी सिंह (); श्री ललित ठुकराल, अध्यक्ष, नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर; श्री अमित, तथा नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के सम्मानित अधिकारी शामिल थे।
ऑडिशन के दौरान मयूरी मित्तल को जूरी सदस्य के रूप में भी आमंत्रित किया गया था। जूरी पैनल में फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े सदस्य शामिल थे, जिनमें पूर्व राज्य स्तरीय खिताब विजेता, अंतरराष्ट्रीय खिताबधारी और इंडस्ट्री विशेषज्ञ मौजूद थे। रचनात्मक, शैक्षणिक और मीडिया पार्टनर्स के बीच मजबूत सहयोग ने ऑडिशन की प्रतिष्ठा को और ऊँचा उठाया।
सत्याम फैशन इंस्टीट्यूट ने वेन्यू और इवेंट पार्टनर की भूमिका निभाई, जबकि Art by Mayuri (Brand Partner),Geetanjali Studio, Noida (Official Makeup Partner) ,radio city (media partner ) ने अपने सहयोग से कार्यक्रम की भव्य सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट की प्रिंसिपल डॉ. नीतु मल्होत्रा ने कहा कि यह आयोजन संस्थान की रचनात्मक उत्कृष्टता और युवा सशक्तीकरण के विज़न का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने संस्थान एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, आयोजकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
प्रतिभागियों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व के प्रभावशाली मंचन, पेशेवर कैटवॉक एवं फोटोग्राफी सत्रों के साथ-साथ फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री के विशेषज्ञों से प्राप्त मार्गदर्शन के माध्यम से इस आयोजन ने उत्तर प्रदेश की प्रतिभाशाली युवतियों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचने का अवसर प्रदान किया। यह कार्यक्रम सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट की उत्कृष्टता, सशक्तीकरण तथा इंडस्ट्री सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता को भी स्पष्ट रूप से दर्शाता है।
वहीं मयूरी मित्तल, जो एक प्रतिष्ठित पत्रकार, कलाकार एवं उद्यमी हैं, को इस आयोजन में जूरी सदस्य के रूप में आमंत्रित किया गया। महिला सशक्तीकरण पर अपने विचार साझा करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह का मंच, जो युवा सशक्तीकरण के विज़न का प्रतीक हो, अपने आप में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करते हैं और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच देते हैं।
