मानव जीवन में उपयोगी 3 ज्ञानवर्धक एवं महत्वपूर्ण बातें

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2015 - 08:16 AM (IST)

मानव जीवन में उपयोगी हैं 3 ज्ञानवर्धक एवं महत्वपूर्ण बातें सोचो, समझो, फिर करो।

 
* 3 चीजों को कभी छोटा न समझें- बीमारी, कर्जा, शत्रु।
 
* तीनों चीजों को हमेशा वश में रखो- मन, काम और लोभ।
 
* 3 चीजें निकलने पर वापस नहीं आतीं- तीर कमान से, बात जुबान से और प्राण शरीर से।
 
* 3 चीजें कमजोर बना देती हैं- बदचलनी, क्रोध और लालच।
 
* 3 चीजें कोई चुरा नहीं सकता- अक्ल, चरित्र, हुनर।
 
* 3 चीजों में मन लगाने से उन्नति होती है- ईश्वर, परिश्रम और विद्या।
 
* 3 व्यक्ति वक्त पर पहचाने जाते हैं- स्त्री, भाई, दोस्त।
 
* 3 व्यक्तियों का सम्मान करो- माता, पिता और गुरु।
 
* तीनों व्यक्तियों पर सदा दया करो- बालक, भूखे और पागल।
 
* 3 चीजें कभी नहीं भूलनी चाहिएं- कर्ज, मर्ज और फर्ज।
 
* 3 बातें कभी मत भूलें-उपकार, उपदेश और उदारता।
 
* 3 चीजें याद रखनी जरूरी हैं- सच्चाई, कर्तव्य और मृत्यु।
 
* 3 बातें चरित्र को गिरा देती हैं- चोरी, निंदा और झूठ।
 
* 3 चीजें हमेशा दिल में रखनी चाहिएं- नम्रता, दया और माफी।
 
* 3 चीजों पर कब्जा करो- जुबान, आदत और गुस्सा 
 
* 3 चीजों से दूर भागो- आलस्य, खुशामद और बकवास।
 
* 3 चीजों के लिए मर मिटो- धैर्य, देश और मित्र।
 
* 3 चीजें इंसान की अपनी होती हैं- रूप, भाग्य और स्वभाव।
 
* 3 चीजों पर अभिमान मत करो- ताकत, सुंदरता, यौवन।
 
* 3 चीजें अगर चली गईं तो कभी वापस नहीं आतीं- समय, शब्द और अवसर।
 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News