सोने का आयात अप्रैल-जून में 52.5 प्रतिशत गिरकर 4.97 अरब डालर

punjabkesari.in Monday, Aug 15, 2016 - 12:42 PM (IST)

नई दिल्ली: सोने का आयात चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में आधे से अधिक घटकर 4.97 अरब डालर रहा जिससे चालू खाते के घाटे पर लगाम लगाना आसान होगा। सोने का आयात अप्रैल-जुलाई 2015 में 10.47 अरब डालर रहा।  माना जा रहा है कि मुख्य रूप से वैश्विक और घरेलू बाजारों में सोने के भाव में गिरावट के कारण आयात में यह 52.5 प्रतिशत की कमी आई है।

वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक सोने का आयात लगातार छठे महीने घटकर जुलाई में 63.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1.07 अरब डालर पर आ गया। स्वर्ण आयात में गिरावट के साथ व्यापार घाटा पिछले महीने कम होकर 7.76 अरब डालर रहा जो जुलाई 2015 में 13 अरब डालर था। भारत सोने का सबसे अधिक आयात करने वाले देशों में शामिल है। यह आयात मुख्य रप से जेवरात उद्योग के लिए होता है। 
 
भारत का चालू खाते का घाटा वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही में घटकर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 1.3 प्रतिशत पर आ गया जो पिछले साल की इसी अवधि में 1.5 प्रतिशत था। एेसा मुख्य तौर पर व्यापार घाटे में कमी के कारण हुआ।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News