बिकिनी पहन HOT दादियों ने बिखेरे जलवे (देखिए तस्वीरें)

punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2015 - 04:48 PM (IST)

बीजिंगः चीन हमेशा से ही अजीबोगरीब मामलों के लिए मशहूर रहा है। यहां तेज विकास से लेकर लड़ाई तक से जुड़े कई मामले सुनने को मिलते हैं। यहां न महिलाएं किसी काम में पीछे हैं न मर्द, यहां तक की बच्चे और बूढ़े भी नहीं।

जरा इन दादियों को ही देख लीजिए जिन्होंने बिकिनी पहन कर अपने जलवे बिखरे और जवान लड़कियों को पीछे छोड़ दिया। दरअसल, चीन के तियानजिन में दादियों के लिए स्पैशल तौर से बिकिनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में हैरत की बात तो यह है कि इनमें से किसी को भी देखकर यह नहीं लग रहा था कि वो दादी हैं। सभी कमसिन हसीनाएं लग रही थीं।

इस प्रतियोगिता में 70 दादियों ने हिस्सा किया। ये सभी पेंशनर्स हैं, जिन्होंने बिकिनी में रैंप पर जलवे बिखेरे। इन तस्वीरों ने आपको भी दंग कर ही दिया होगा। वैसे इस कॉन्टेस्ट को आयोजित करने के पीछे बस एक ही वजह थी कि बुढ़ापे के प्रति लोगों की सोच सकारात्मक बने।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News