सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट को लेकर एस.डी.एम. ने लोगों की समस्याएं सुनी

punjabkesari.in Thursday, Jun 20, 2019 - 03:50 PM (IST)

नयागांव (मुनीष): नगर में सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट को लेकर नगर काऊंसिल कार्यालय में एस.डी.एम. खरड़ ने लोगों की परेशानियों को सुना। इस दौरान 11 लोगों ने एतराज एस.डी.एम. को सौंपे। सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट वाली जगह का अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया। 

 

नगरवासी के.एन. पांडे, विनोद शर्मा, चंदन सिंह, सुशील शारदा, भवानी पांडे, लेखराज और अन्य ने एस.डी.एम. विनोद बंसल को बताया कि 129/1 मास्टर प्लान के तहत 2.20 एकड़ जमीन में जहां सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट (एस.टी.पी.) लगाने की बात की जा रही है उस जगह पर कई लोगों ने रजिस्ट्री करवाकर मकान बना लिए हैं जिनको बनाए कई साल हो चुके हैं। 

 

उन्होंने कहा कि जब मकान बन रहे थे तो किसी ने भी उन्हें नहीं रोका और न ही बताया कि यहां सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट बनना है। इन मकानों में बिजली और पानी की सुविधा भी मिली हुई है।

 

सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट की जगह को क्यों नहीं किया कवर ?
लोगों ने एस.डी.एम. के सामने सवाल किया कि यदि इस जगह पर सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट बनना था तो इस जगह को कवर क्यों नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यहां पर अब लोगों ने अपनी पूरी संपत्ति मकान बनाने में लगा दी है तो फिर वह कहां जाएंगे। लोगों ने कहा कि यहां पर कोई भी बोर्ड अधिकारियों की और से नहीं लगाया गया। लोगों ने ये एतराज एस.डी.एम. को सौंपे हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News