आध्यात्मिक गुरु डॉ. संजय साहा ने अपनी यात्रा में अनगिनत लोगों को दिया मार्गदर्शन

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2024 - 01:58 PM (IST)

नई दिल्ली। भारतीय संस्कृति और धर्म प्राचीन ज्ञान के खजाने के रूप में जानी जाती है, जिसमें आध्यात्मिकता का विशेष महत्व है। आध्यात्मिक गुरुओं और संतों के जीवन उनके शिष्यों और चाहने वालों के लिए प्रेरणास्त्रोत होते हैं। डॉ. संजय साहा भी एक ऐसे ही आध्यात्मिक गुरु हैं, जिन्होंने अपनी यात्रा में अनगिनत लोगों को मार्गदर्शन दिया है और उन्हें आत्मानुभूति की दिशा में ले जाने का संकल्प लिया है।


डॉ. संजय साहा की रामा हजारों छात्रों के लिए गुरु हैं, जो उनका मार्गदर्शन चाहते हैं, और वे आध्यात्मिक वैकल्पिक चिकित्सा के माध्यम से सबसे प्रभावी उपचार लोगों तक पहुँचाने के लिए प्रसिद्ध हो गए हैं। वे एक अत्यधिक सम्मानित आध्यात्मिक व्यक्ति हैं, जो मन, शरीर और आत्मा को ठीक करने की क्षमता रखते हैं। उनके द्वारा प्रदान की जाने वाली विविध उपचारक तकनीकें और उनके विचारों में गहराई और श्रद्धा ने अनगिनत लोगों को आराम और आनंद की अनुभूति कराई है।


डॉ. संजय साहा की रामा की शुरुआत जीवन में कई महत्वपूर्ण गुरुओं के योगदान से हुई, क्योंकि बचपन से ही डॉ. संजय साहा कुछ ऐसा खोज रहे थे, जो उनके साथ-साथ आम लोगों के लाभ के लिए भी उपयोगी हो। डॉ. साहा ने रामायण, महाभारत, बाइबिल आदि कई पौराणिक ग्रंथों का निरंतर अध्ययन किया। और हमेशा कुछ न कुछ खोजने में लगे रहे। डॉ. साहा ने कई गुरुओं से विशेष मार्गदर्शन प्राप्त किया और भारत के साथ-साथ कई अन्य देशों के गुरुओं के साथ लगातार संपर्क में रहे।


डॉ. संजय साहा की रामा प्राचीन ट्रेडिशनल उपचार पद्धति व पंच तत्व, प्राकृतिक चिकित्सा को समझना और शरीर के सात चक्रों के एक्टिवेशन में बहुत सार्थक सफलता प्राप्त की है। उन्होंने अपनी 35 वर्षों की यात्रा में प्राचीन भारतीय ज्ञान के लिए काम और शोध किया है। डॉ. संजय साहा ने भारत के साथ-साथ नेपाल, इंडोनेशिया और कई गुप्त ऊर्जा स्थानों की भी यात्रा और ध्यान किया है।


अपने शिष्यों को पूर्वजों के द्वारा प्राचीन शिष्टाचार के पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित करना डॉ. संजय साहा का सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में से एक है। जहाँ पर आज के आधुनिक युग में लोग शिष्टाचार भूल रहे हैं, वहां पर डॉ. संजय साहा का संपूर्ण विश्व के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान है।


डॉ. संजय साहा ने मन की शक्ति और सम्मोहन इच्छा शक्ति, कुंडली शक्ति, रेकी, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, और मन की शक्ति के क्षेत्र में और रहस्यमयी विधाओं को सार्वजनिक उपयोग में लाने के लिए कई सरल और सहज तकनीकों का विकास किया है। इन तकनीकों के माध्यम से जनता अपने जीवन का कोई भी कार्य कर सकेगी। इन तकनीकों से आम आदमी अपना और अपने परिवार का, लोगों का शैक्षिक, आर्थिक और मानसिक विकास बहुत तेज गति से कर सकेगा तथा अपनी समस्या को सरलता से सुलझा सकेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav

Recommended News

Related News