हैरोइन सहित आरोपी काबू, रिमांड पर भेजा

Saturday, Feb 08, 2020 - 12:40 PM (IST)

मोहाली(राणा) : सी.आई.ए. स्टाफ ने देर रात एक युवक को 110 ग्राम हैरोइन व अवैध 30 बोर की पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान अरुण कुमार उर्फ अनिल कुमार निवासी गांव बाथू जिला ऊना (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। अरुण फिलहाल गांव पलसौरा, चंडीगढ़ में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को देर रात ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से उसे 8 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

सी.आई.ए. स्टाफ से मिली जानकारी अनुसार फेज-1 स्थित पुराने बैरियर के पास टीम गश्त पर तैनात थी। उसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर मोहाली बैरियर उक्त युवक को काबू कर लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह हैरोइन दिल्ली से किसी नाइजीरियन से लेकर आया था। आरोपी ने खुलासा किया कि उसके खिलाफ थाना अरौली जिला ऊना में कत्ल का मामला भ्ज्ञी दर्ज है। इस मामले में उसको सजा भी हो चुकी है। कत्ल केस में वह परोल पर बाहर आया और फरार हो गया। अदालत ने उसे भगोड़ा करार दे रखा है।

Priyanka rana

Advertising

Related News

रिश्वत लेती महिला रंगे हाथों काबू

रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

College की लड़कियों से Professor की गंदी करतूत, अकेले मिलने के लिए रात को भेजता था Telegram

रिश्वत के आरोप में केस दर्ज

Punjab में आज: Famous पंजाबी गायक एयरपोर्ट पर गिरफ्तार तो वहीं ड्रग इंस्पेक्टर करोड़ों रुपए के साथ काबू, पढ़ें Top 10

चंडीगढ़ ग्रेनेड हमला: मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नशा सप्लायरों से मिलीभगत के आरोप में दर्ज किया मामला

अहम खबर : बहबलकलां इंसाफ मोर्चा के नेता सुखराज सिंह NIA ने भेजा Notice

भाजपा का मेगा नॉमिनेशन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित 21 भाजपा नेता कल करेंगे नामांकन

Chandigarh ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार