भाजपा की मदद से राज्य सभा पहुंचे थे माल्या

punjabkesari.in Thursday, Mar 10, 2016 - 02:12 PM (IST)

नई दिल्ली: देश के बैंकों के 9 हजार करोड़ करजाई विजय माल्या भाजपा की मदद से ही संसद में पहुंचे थे। 2010 में कर्नाटक में भाजपा की सरकार थी और माल्या को बतौर आजाद उम्मीदवार राज्य सभा में पहुंचाने में भाजपा के साथ साथ जे डी एस यानि जनता दल  सेकुलर का भी हाथ था।  माल्या का बतौर राज्य सभा कार्यकाल 30 जून को समापत होने जा रहा है।

संसद में  माल्या का यह दूसरा कार्यकाल है। इससे पहले माल्या 2002 से 2008 तक भी राज्य सभा के सदस्य थे।  हालाँकि 2010 में माल्या को किसी पार्टी ने आधिकारिक तौर पर अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया था लेकिन माल्या के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों एक साथ हो लिए थे। माल्या पहली बार 2002 में कर्नाटक से ही राज्य सभा पहुंचे थे। बतौर आजाद उम्मीदवार उन्होंने भाजपा की उम्मीदवार तारादेवी सिद्धार्थ को 46 वोटों से हराया था।

माल्या की इस जीत में भी भाजपा से विद्रोह करने वाले कुछ विधायकों का योगदान रहा था। इन विधायकों ने पार्टी उम्मीदवार की जगह माल्या को वोट देकर उनका राज्य सभा में जाने का मार्ग प्रशस्त किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News