98000 के पार पहुंचा 10 ग्राम GOLD Price, एक दिन में 1307 रुपए हुआ महंगा

punjabkesari.in Thursday, Jun 12, 2025 - 10:21 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी की कीमतों में गुरुवार (12 जून) को तेजी देखने को मिल रही है। MCX पर सोने के भाव 98,046 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचा, सोना करीब 1307 रुपए महंगा हुआ है। जबकि चांदी के भाव 1,06,218 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।  

ग्लोबल बाजार में $3,377 पर सोना

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 3,377.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,343.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 52.10 डॉलर की तेजी के साथ 3,395.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 36.36 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 36.26 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.21 डॉलर की तेजी के साथ 36.47 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News