US में रहने के लिए तेजी से लोकप्रिय हो रहा ईबी-5 वीजा

punjabkesari.in Monday, May 07, 2018 - 04:57 AM (IST)

नई दिल्ली: एच-1बी वीजा के लगातार सख्त होते नियमों के बीच एक नया वीजा प्रोग्राम तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस वीजा प्रोग्राम का नाम ईबी-5 है। अक्तूबर, 2016 से 2017 तक 174 भारतीयों को यह वीजा जारी किया गया है। इस साल भी 149 वीजा जारी किए जा चुके हैं। 

ईबी-5 वीजा प्रोग्राम से यू.एस. में कानूनी रूप से स्थायी निवास पाया जा सकता है। हालांकि इसमें नागरिकता नहीं मिलेगी। अमरीका के ईबी-5 वीजा के लिए 5 लाख डॉलर का निवेश करना होता है। इसके बाद पूरे परिवार को ग्रीन कार्ड मिल जाता है। ईबी-5 ब्रिक्स के सी.ई.ओ. विवेक टंडन ने कहा कि ईबी-5 वीजा प्रोग्राम पिछले 30 वर्षों से चलन में है। 2015 से इसकी निवेश राशि को बढ़ाने के कई प्रस्ताव आए हैं लेकिन इसका प्रभाव वीजा का आवेदन करने वाले लोगों की संख्या पर पड़ सकता था। 

गौरतलब है कि एच-1 वीजा धारकों के जीवन साथी को एच-4 वीजा जारी किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में उच्च कौशल वाले भारतीय पेशेवर शामिल हैं। ओबामा प्रशासन के फैसले से भारतीय अमरीकियों को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचा था। एच-4 वीजा धारकों में 90 प्रतिशत भारतीय हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News