शांति सैनिकों के मामले में संयुक्तराष्ट्र पर भारत का बकाया सबसे अधिक

punjabkesari.in Thursday, May 05, 2016 - 06:44 PM (IST)

अमेरिका: संयुक्तराष्ट्र को शांति प्रयासों में सहयोग देने के लिए सबसे अधिक 6.20 करोड़ डालर का भुगतान भारत को करना है। शांति प्रयासों के लिए सेना और साजो सामान भेजने के लिये संयुक्त राष्ट्र पर यह राशि बकाया है।   

 
इस विश्व संस्था के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि 31 मार्च 2016 की स्थिति के अनुसार सेना और साजो सामान का योगदान देने वाले देशों को संयुक्त राष्ट्र को कुल 82.70 करोड़ डालर का भुगतान करना है। इसमें 26.10 करोड़ डालर सैनिकों का खर्च और 48 करोड़ डालर सैन्य साजोसामान पर आने वाला खर्च है।   संयुक्तराष्ट्र के अवर-महासचिव प्रबंध युकिआे ताकासू ने कल यहां संवाददाताओं से कहा कि इस राशि में सबसे बड़ी राशि 6.20 करोड़ डालर भारत को दिया जाना है। इसके बाद बांग्लादेश को 5.90 करोड़ डालर, पाकिस्तान को 4.90 करोड़ डालर और इथोपिया को 4.70 करोड़ डालर का भुगतान किया जाना है।   
 
उन्होंने सैनिक और सैन्य साजो सामान का योगदान करने वाले देशों को समय पर भुगतान नहीं किये जाने पर चिंता जताई। वित्तीय समस्या के चलते इन देशों को समय पर भुगतान नहीं किया जा सका है। भारत अभी भी संयुक्त राष्ट्र सेना में 7,695 सैनिकों के योगदान के साथ दूसरा सबसे बड़ा योगदान करने वाला देश है। भारत की तरफ से अब तक संयुक्त राष्ट्र के 69 शांति प्रयासों में से 44 में भारत के 1,80,000 सैनिक भाग ले चुके हैं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News