कोरोना इफैक्टः दुनिया की बड़ी ट्रैवल कंपनी ने 900 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2020 - 05:37 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः कोरोना वायरस की सबसे ज्यादा मार ट्रैवल इंडस्ट्री पर पड़ी है। इसके चलते ट्रैवल इंडस्ट्री की कंपनियों ने छंटनी करनी शुरू कर दी है। दुनिया की बड़ी ट्रैवल कंपनी ट्रिप एडवाइजर ने 900 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। कोरोना के कारण कंपनी का कारोबार ग्लोबल लेवल पर सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। लिहाजा ग्लोबल लेवल पर ही सबसे अधिक छंटनी की गई हैं। कंपनी ने ग्लोबल वर्कफोर्स में 25 फीसदी तक कटौती की है। कंपनी ने अमेरिका और कनाडा में 600 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कटौती से पहले कंपनी में तकरीबन 4,200 कर्मचारी थे।

TripAdvisor के CEO स्टीफन कॉफर ने कहा, अलग-अलग देशों में तकरीबन 300 कर्मचारी काम करते रहेंगे। इसके आगे कंपनी विचार-विमर्श के बाद आगे फैसला लेगी।

जनवरी में 200 कर्मचारियों की छंटनी
एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्रिप एडवाइजर में जनवरी महीने में 200 कर्मचारियों की कटौती की गई थी। उस समय जो कटौती की गई थी वो कंपनी के कुल वर्कफोर्स के 5 फीसदी थे। इस छंटनी के अलावा ट्रिप एडवाइजर कंपनी अपने कुछ कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया है। साथ ही कंपनी ने सैन फ्रांसिस्को और बोस्टनका दफ्तर बंद कर दिया है। कंपनी में बचे बाकी कर्मचारी घर से या दूसरे ऑफिस से काम करेंगे।

ट्रिप एडवाइजर ने यूएस कुछ कर्मचारियों के लिए हफ्ते में 4 दिन काम करने और 20 फीसदी वेतन में कटौती करने की बात कही है। कॉफर ने कहा है कि इस अस्थाई कटौती से तकरीबन 100 लोगों की नौकरी बचेगी। ट्रिप एडवाइजर उन चीजों को भी बंद कर रहा है, जिनकी तत्काल में कोई आवश्यकता नहीं है। कॉफर ने आगे कहा कि वो इस साल की बची हुई सैलरी नहीं लेंगे। उनकी सैलरी 2018 में 20 लाख डॉलर रही थी, जिसमें वेतन भत्ते सभी शामिल हैं।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News