शेयर बाजार के लिए तबाही भरा रहा यह हफ्ता, पिछले 7 दिन में निवेशकों के ₹19 लाख करोड़ डूबे

punjabkesari.in Friday, Dec 23, 2022 - 05:27 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः शेयर बाजार के निवेशकों के लिए यह हफ्ता तबाही भरा रहा। सेंसेक्स और निफ्टी आज यानी शुक्रवार 23 दिसंबर को करीब 1.7% की तेज गिरावट के साथ बंद हुए। साथ ही यह पिछले 7 कारोबारी दिनों में 6वीं बार था, जब भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इस गिरावट के साथ ही शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति में पिछले 7 दिनों में करीब 19 लाख करोड़ रुपए की भारी गिरावट आई है। दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों की तरफ से सख्त बयानों से ब्याज दरों में बढ़ोतरी जारी रहने के संकेत, ग्लोबल लेवल पर मंदी की आशंका में तेजी और अब चीन-जापान सहित दुनिया के कई देशों में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने सहित कई वजहों से शेयर बाजार में गिरावट तेज हुई है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक आज सेंसेक्स आज जहां करीब 1.61% फीसदी या 980.93 अंकों की तेज गिरावट के साथ 59,845.29 अंक पर आ गया। वहीं वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक निफ्टी आज 1.77 फीसदी या 320.55 अंक लुढ़ककर 17,806.80 के स्तर पर आ गया।

आज निवेशकों के सवा 8 लाख करोड़ डूबे

शेयर बाजार के निवेशकों की पूंजी में सिर्फ आज यानी शुक्रवार 23 दिसंबर को करीब 8.26 लाख करोड़ रुपए की गिरावट आई है। BSE में लिस्टेड सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज लुढ़ककर 272.29 करोड़ रुपए पर आ गया, जो एक दिन पहले यानी गुरुवार 22 दिसंबर को 280.55 लाख करोड़ था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों के कुल मार्केट में सिर्फ आज 8.26 लाख करोड़ की गिरावट आई है।

पिछले 7 दिन में 19 लाख करोड़ घटा मार्केट कैप

अगर हम पिछले 7 दिनों का प्रदर्शन देखें। खासतौर से 14 दिसंबर से, जब BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप अपने रिकॉर्ड स्तर था। तो तब से अब तक BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 18.96 लाख करोड़ घटा है। 14 दिसंबर को BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 291.25 करोड़ रहा था, जो आज घटकर 272.29 लाख करोड़ पर आ गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News