US चैम्बर इंटरनैशनल IP सूची में नहीं सुधरी भारत की स्थिति

punjabkesari.in Friday, Feb 12, 2016 - 01:14 AM (IST)

वाशिंगटन डी.सी.: देश में मोदी सरकार आने के बावजूद यू.एस. चैम्बर ऑफ  कॉमर्स के ग्लोबल इंटल एक्चुअल प्रॉपर्टी सैंटर (जी.आई.पी.सी.) की जारी की गई ‘इन्फिनिट पॉसिबिलिटीज’ नामक चौथी वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय आई.पी. सूची में भारत की रैंकिंग में सुधार नहीं हुआ है। भारत अब भी 38 देशों की सूची में 37वें नंबर पर है। इस वर्ष इस रैंकिंग में भारत को 7.05 अंक मिले हैं जबकि गत वर्ष 7.23 अंक मिले थे। 

 अध्यक्ष एवं सी.ई.ओ. डेविड हर्शमैन ने कहा कि  इस वर्ष रैंकिंग में भारत को पीछे छोडऩे वाले थाईलैंड जैसे देशों ने एक उदाहरण पेश किया है। यह सूची पेटैंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क संरक्षण, प्रवर्तन और अंतर्राष्ट्रीय संधियों में वचनबद्धता जैसे मापदंड को ध्यान में रख कर बनाई गई है। ‘‘भारत के हमें अभी भी सरकार की ठोस कार्रवाई होने का इंतजार है।’’  
 
 जी.आई.पी.सी. के कार्यकारी उपाध्यक्ष मार्क इलियट ने कहा, ‘‘इस सूची के आधार पर भारत जैसे दुनिया भर के देश नए देशों में निवेश पर विचार करते समय अपने लिए महत्वपूर्ण आई.पी. संबंधी मुद्दों पर सीधे व्यावसायिक समुदाय की बातें सुन सकें।’’ 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News