शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी, सेंसेक्स 500 से ज्यादा अंक फिसला

punjabkesari.in Friday, Jan 21, 2022 - 10:08 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है। ग्लोबल मार्केट में सुस्ती और बढ़ती महंगाई के बीच आज लगातार चौथे कारोबारी सत्र में बाजार में गिरावट है। सुबह के 9.42 बजे सेंसेक्स 543 अंकों की गिरावट के साथ 58917 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था, जबकि निफ्टी 168 अंकों की गिरावट के साथ 17588 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

इस समय सेंसेक्स के टॉप-30 में केवल 6 शेयर हरे निशान में हैं। बाकी के 24 शेयर लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं। इस समय पावर ग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर और NTPC के शेयरों में तेजी है, जबकि टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंशियल सर्विसेज और डॉ रेड्डी के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी जा रही है। इस समय निफ्टी बैंक, PSU बैंक, फाइनेंशियल स्टॉक, फार्मा और आईटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखी जा रही है।

लगातार तीन दिनों से गिरावट जारी 
बीते कारोबारी दिन लगातार तीसरे दिन सेंसेक्स दिन भर की तेज गिरावट देखने के बाद अंत में 634 अंक टूटकर 59,464 के स्तर पर बंद हुआ था। इसके साथ ही निफ्टी भी बाजार खुलने के साथ ही लाल निशान पर कारोबार करता रहा और अंत में 181 अंक की गिरावट के साथ 17,757 के स्तर पर बंद हुआ था। गुरुवार को कारोबार के दौरान, सेंसेक्स 923 अंक तक टूटकर 59,200 के स्तर पर पहुंच गया था। इसके साथ ही निफ्टी भी 248 अंक तक फिसलकर 17,689 के स्तर पर पहुंच गया था।  
   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News