वर्ष 2019 के पहले आठ महीनों में चाय निर्यात स्थिर

punjabkesari.in Thursday, Oct 10, 2019 - 11:13 AM (IST)

कोलकाताः चाय बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2019 के पहले आठ महीनों में यानी जनवरी से अगस्त के दौरान देश से चाय का निर्यात लगभग स्थिर रहा। आंकड़ों के अनुसार जनवरी से अगस्त 2019 की अवधि के दौरान, चाय का निर्यात 16 करोड़ 21.8 लाख किलोग्राम का हुआ जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह निर्यात 16 करोड़ 21.5 लाख किलोग्राम का हुआ था।

पारंपरिक रूप से चाय के शीर्ष आयातक देशों में सोवियत संघ से अलग हुए देशों (सीआईएस देश) का उठाव मौजूदा आठ महीनों के दौरान कम यानी तीन करोड़ 66.3 लाख किलो रहा। अगस्त 2018 के जनवरी से अगस्त माह के दौरान चार करोड़ 13.5 लाख किलो का उठाव हुआ था। अन्य प्रमुख आयात करने वाले देश ईरान का आयात जनवरी से अगस्त 2019 के दौरान उछाल के साथ चार करोड़ 9.6 लाख किलो हो गया जबकि वर्ष 2018 के आरंभिक आठ महीनों में यह आयात एक करोड़ 79.8 लाख किलो था।

वर्ष 2019 के जनवरी से अगस्त की अवधि के दौरान पाकिस्तान को होने वाला निर्यात कम यानी 60.9 लाख टन रहा जो वर्ष 2018 के पहले आठ महीनों में एक करोड़ 3.7 लाख किलो था। प्रमुख चाय उत्पादक और खपत करने वाला देश, चीन में वर्ष 2019 के पहले आठ महीनों में निर्यात का स्तर 62.7 लाख किलो पर लगभग अवरिवर्तित रहा जो निर्यात वर्ष 2018 के पहले आठ महीनों में 62.8 लाख किलो का हुआ था। कैलेंडर वर्ष 2018 के दौरान भारत से चाय का निर्यात 24 करोड़ 91.1 लाख किलो का हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Supreet Kaur

Recommended News

Related News