ईरान-इजरायल तनाव के बावजूद भारत का बासमती चावल निर्यात बढ़ा, FY2024-25 में ₹1,923 करोड़ की बढ़त

punjabkesari.in Wednesday, Jun 25, 2025 - 01:36 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद, भारत ने वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-मार्च) में बासमती चावल का ₹50,312 करोड़ का निर्यात किया, जो कि पिछले वित्त वर्ष की तुलना में ₹1,923 करोड़ अधिक है। यह जानकारी APEDA और व्यावसायिक खुफिया एवं सांख्यिकी महानिदेशालय (DGCIS) के आंकड़ों से सामने आई है।

निर्यात में 3.97% की बढ़त

रुपए के लिहाज से बासमती निर्यात में 3.97% की बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष 2023-24 में बासमती चावल का कुल निर्यात मूल्य ₹48,389 करोड़ था, जबकि 2024-25 में यह बढ़कर ₹50,312 करोड़ पहुंच गया।

वॉल्यूम में भी बड़ा उछाल

2024-25 में भारत ने कुल 60.65 लाख मीट्रिक टन (LMT) बासमती चावल निर्यात किया, जो 2023-24 के मुकाबले 8.23 LMT (15.7%) अधिक है।

2023-24 में यह आंकड़ा 52.42 LMT था।

154 देशों को हुआ निर्यात

भारत ने FY 2024-25 में बासमती चावल 154 देशों को निर्यात किया, जबकि 2023-24 में यह संख्या 150 देशों की थी। इससे भारत की बासमती चावल के लिए बढ़ती वैश्विक मांग का संकेत मिलता है।

सबसे बड़े खरीदार देश

मात्रा (MT) के आधार पर

  • सऊदी अरब – 11.73 LMT
  • इराक – 9.05 LMT
  • ईरान – 8.55 LMT
  • यमन – 3.92 LMT
  • संयुक्त अरब अमीरात (UAE) – 3.89 LMT
  • अमेरिका – 2.74 LMT
  • यूके – 1.80 LMT
  • कुवैत – 1.75 LMT
  • ओमान – 1.49 LMT
  • कतर – 1.24 LMT

मूल्य (₹) के आधार पर

  • सऊदी अरब – ₹10,190.73 करोड़
  • इराक – ₹7,201 करोड़
  • ईरान – ₹6,374 करोड़
  • UAE – 3,089 करोड़
  • यमन – ₹3,038.56 करोड़
  • अमेरिका – ₹2,849 करोड़
  • यूके – ₹1,613.36 करोड़
  • कुवैत – ₹1,518.8 करोड़
  • ओमान – ₹1,223 करोड़
  • कतर – ₹1,040 करोड़
     

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News