मिस्त्री इम्पैक्ट: टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयर 4% तक गिरे

punjabkesari.in Tuesday, Oct 25, 2016 - 12:40 PM (IST)

नई दिल्ली: साइरस मिस्त्री को टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद आज समूह की कंपनियों के शेयरों में 4 प्रतिशत तक गिरावट आई। रतन टाटा को समूह का अंतरिम चेयरमैन बनाया गया है। बंबई शेयर बाजार में टाटा स्टील का शेयर 4 प्रतिशत टूट गया। टाटा पावर में 3.11 प्रतिशत, टाटा मोटर्स में 2 प्रतिशत तथा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में 1.60 प्रतिशत की गिरावट आई।

साइरस मिस्त्री हटाए गए, टाटा को फिर मिला 'रत्न'

अन्य कंपनियों में टाटा कैमीकल्स 4.18 प्रतिशत, टाटा कम्युनिकेशंस 3.93 प्रतिशत, टाटा कॉफी 3.89 प्रतिशत और टाटा ग्लोबल बेवरेजेज 3.47 प्रतिशत नीचे आया। शुरूआती कारोबार में टाटा स्पॉन्ज आयरन का शेयर 3.35 प्रतिशत तथा टाटा एलेक्सी का शेयर 2.30 प्रतिशत नीचे चल रहा था।

टी.सी.एस. का मार्कीट कैप 4029 करोड़ रुपए घटा
शुरूआती कारोबार में टाटा ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्कीट कैप में 9497 करोड़ रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान टी.सी.एस. की मार्कीट कैप 5191 करोड़ रुपए, टाटा मोटर्स की मार्कीट कैप 1724 करोड़ रुपए, टाटा मोटर्स डी.वी.आर. की मार्कीट कैप 208 करोड़ रुपए, टाटा कैमीकल की मार्कीट कैप 389 करोड़ रुपए, टाटा कॉफी की 57 करोड़ रुपए, टाटा कम्यूनिकेशन की 429 करोड़ रुपए, टाटा एलेक्सी की 52 करोड़ रुपए, टाटा कम्यूनिकेशन की 429 करोड़ रुपए, टाटा एलेक्सी की 52 करोड़ रुपए, टाटा ग्लोबल बेवरेजिज लिमिटेड की 239 करोड़ रुपए, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन की 70 करोड़ रुपए, टाटा मेटेलिक्स की 34 करोड़ रुपए, टाटा स्पॉन्ज आयरन की 22 करोड़ रुपए, टाटा स्टील की 1043 करोड़ रुपए, रैलिस इंडिया की 39 करोड़ रुपए मार्कीट कैप घटी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News