शेयर बाजार की पॉजिटिव शुरुआत, Sensex 74,600 के पार, Nifty 22,637 के स्तर पर

punjabkesari.in Monday, Mar 10, 2025 - 10:16 AM (IST)

मुंबईः हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार 10 मार्च को शेयर बाजार हरे निशान पर कारोबार कर रही है। सेंसेक्स 275 अंक की तेजी के साथ 74,602 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 85 अंक की मजबूती के साथ 22,637 के स्तर कारोबार कर रहा है। 

NSE का निफ्टी मेटल इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.15% चढ़ा है। FMCG और मीडिया इंडेक्स में भी करीब 1% की तेजी है। IT और रियल्टी इंडेक्स आधा फीसदी ऊपर है। ऑटो शेयर्स में गिरावट दिख रही है। सेंसेक्स पर पावर ग्रिड का शेयर सबसे ज्यादा 4% चढ़ा है।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 0.57% की तेजी है, जबकि हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 2.13% और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.59% की गिरावट दर्ज की गई है।
7 मार्च को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 2,035 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 2,320 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
अमेरिकी बाजारों की बात करें तो 7 मार्च को डाओ जोंस 0.52% की बढ़त के साथ 42,801 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, S&P 500 में 0.55% और नैस्डेक कंपोजिट में 0.70% की तेजी रही।

शुक्रवार को बाजार में रही थी मामूली तेजी

इससे पहले बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में मामूली तेजी रही थी। सेंसेक्स 7 अंक गिरकर 74,332 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 7 अंक की तेजी रही, ये 22,552 पर बंद हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News