Closing Bell: सुस्त शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी, सेंसेक्स 81,559 और Nifty 24,936 पर हुआ बंद

punjabkesari.in Monday, Sep 09, 2024 - 03:34 PM (IST)

मुंबईः शेयर बाजार में आज यानी 9 सितंबर को बढ़त देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 375 अंक की तेजी के साथ के 81,559 के स्तर पर, वहीं निफ्टी में भी 84 अंक की तेजी रही, ये 24,936 के स्तर पर बंद हुआ।

जापान के निक्‍केई में 2.14% की गिरावट

एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 2.14% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 1.83% की गिरावट देखने को मिल रही है। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.93% और कोरिया का कोस्पी 0.78% की गिरावट है।
6 सितंबर को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 0.54% गिरकर 40,755 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक 0.25% चढ़ा, ये 17,127 के स्तर पर बंद हुआ। S&P500 0.30% की गिरावट के साथ 5,503 पर बंद हुआ।

शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 6 सितंबर को सेंसेक्स 1017 अंक (1.24%) की गिरावट के साथ 81,183 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 292 अंक (1.17%) की गिरावट रही, ये 24,852 के स्तर बंद हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News