शेयर बाजार में मजूबती, सेंसेक्स 335 अंक की बढ़त के साथ 73,097, निफ्टी 22,146 पर बंद

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2024 - 03:33 PM (IST)

नई दिल्लीः शेयर बाजार में आज यानी 14 मार्च को तेजी देखने को मिल रही है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 335.39 (0.46%) अंक की बढ़त के साथ 73,097.28 के स्तर, वहीं निफ्टी में भी 148.95 (0.68%) अंकों की तेजी रही। ये 22,146.65 के स्तर पर बंद हुआ।  

स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स में भी आज तेजी है। स्मॉलकैप इंडेक्स 1,000 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 41,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं मिडकैप इंडैक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी है। ये 38,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 191 अंक की गिरावट के साथ 72,570 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी में भी 15 अंक की गिरावट रही। ये 21,982 के स्तर पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में तेजी देखने को मिल रही है।

गोपाल स्नैक्स का शेयर 13% नीचे लिस्ट

आज गोपाल स्नैक्स के शेयर की बाजार में कमजोर लिस्टिंग हुई। गोपाल स्नैक्स का शेयर NSE पर 12.5% डिस्काउंट के साथ 351 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं, BSE पर ये 12.7% डिस्काउंट के साथ 350 रुपए पर लिस्ट हुआ। इसका इश्यू प्राइस 401 रुपए का था।

कल बाजार में रही थी बड़ी गिरावट

इससे पहले कल यानी 13 मार्च को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 906 अंक की गिरावट के साथ 72,761 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 338 अंक की गिरावट रही। ये 21,997 के स्तर पर बंद हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News