Closing Bell: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 504 अंक उछला, निफ्टी 24,300 के पार
punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2026 - 03:33 PM (IST)
बिजनेस डेस्कः सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (17 अप्रैल) को शेयर बाजार में हरियाली रही। सेंसेक्स ने शुरुआत तो मामूली गिरावट के साथ की लेकिन तुरंत ही यह हरे निशान में आ गया। सेंसेक्स 504.86 अंक या 0.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,493.54 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 156.80 अंक या 0.65% प्रतिशत बढ़त के साथ 24,353.55 के स्तर पर बंद हुआ।
तेजी के पीछे क्या हैं कारण....
भू-राजनीतिक चिंताओं में कमी
भू-राजनीतिक तनाव कम होने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। इजरायल और लेबनान 10 दिन के अस्थायी संघर्ष विराम पर राजी हुए हैं। अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बातचीत शुरू होने की उम्मीद। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत हो गया है।
ग्लोबल मार्केट्स में तेजी
गुरुवार को अमेरिकी और यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिका में S&P 500 और Nasdaq सूचकांक नए उच्च स्तर पर पहुंचे।
रुपए में मजबूती
रुपया शुरुआती कारोबार में 28 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.86 के स्तर पर पहुंच गया।
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट
कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के मार्क से नीचे हैं, जिससे भारत जैसे तेल के आयात पर निर्भर देशों को राहत मिली है। कच्चे तेल की कम कीमतें महंगाई के दबाव को कम करने और देश के आयात बिल को घटाने में मदद करती हैं।
