बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 65700 के पार

punjabkesari.in Friday, Sep 29, 2023 - 10:16 AM (IST)

नई दिल्लीः शेयर बाजार कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन पॉजिटिव खुला। BSE सेंसेक्स 150 अंकों से ज्यादा तेजी के साथ 65700 के पार निकल गया। निफ्टी में भी 50 से ज्यादा अंकों की मजबूती है, जोकि 19600 के पास पहुंच गया। बाजार की तेजी में मेटल स्टॉक्स चमके हैं। यही वजह है कि निफ्टी में हिंडाल्को, टाटा स्टील के शेयर टॉप गेनर हैं जबकि टेक महिंद्रा टॉप लूजर है। कल भारतीय बाजार में ऊपरी स्तरों से गिरावट दर्ज की गई थी। BSE सेंसेक्स 610 अंक नीचे 65,508 पर बंद हुआ था, जोकि इंट्राडे में 66,406 का हाई बनाया था।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News