Air India का प्लेन क्रैश होते ही शेयर बाजार में कोहराम, टाटा ग्रुप के शेयर धराशायी

punjabkesari.in Thursday, Jun 12, 2025 - 04:36 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः गुजरात के अहमदाबाद में आज बड़ा विमान हादसा हो गया। यात्रियों को लेकर जा रहा एयर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया। अहमदाबाद के मेघानी इलाके में यह हादसा हुआ है। प्लेन क्रैश के हादसे ने शेयर बाजार को भी झकझोर कर रख दिया है। जैसे ही हादसे की खबर सामने आई टाटा ग्रुप के सभी स्टॉक्स एक के बाद एक करके धराशायी हो गए।

बता दें, एयर इंडिया एयरलाइन कंपनी का मालिकाना हक़ टाटा ग्रुप के पास है। टाटा समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट की बाढ़ आ गई। एयरलाइन से जुड़े इस एक बड़े हादसे ने न सिर्फ एविएशन सैक्टर, बल्कि पूरी टाटा ग्रुप की बाज़ार छवि को एक झटका दे दिया है।

सबसे ज्यादा गिरावट टाटा मोटर्स, टाटा कैमिकल, टाटा कंज्यूमर, टाटा इन्वैस्टमैंट और टाटा स्टील के शेयर्स में देखने को मिली है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार की घटनाएं निवेशकों के मन में डर और असमंजस पैदा करती हैं, जिससे समूह से जुड़ी सभी कंपनियों के शेयरों पर दबाव बन जाता है। एयर इंडिया के साथ टाटा का नाम जुड़ा होने की वजह से बाजार ने पूरे समूह को एक ही नजर से देखना शुरू कर दिया है।

टाटा ग्रुप के इन स्टॉक्स में जबरदस्त गिरावट 

कंपनी     गिरावट (% में)
टाटा इन्वैस्टमैंट कॉर्पोरेशन   3.85 
इंडियन होटल्स     2.81
टाटा मोटर्स         2.89 
टाटा कैमिकल्स     2.67  
टाटा स्टील     2.24 
टाटा पावर     2.50 
टाटा एलैक्सी   2.35 
टाटा कंज्यूमर     1.75
टीसीएस         1.10  
टाटा कम्यूनिकेशंस   0.75 

 

इंडिगो और स्पाइसजैट के शेयर भी हुए धड़ाम

एयर इंडिया के प्लेन क्रैश के बाद जहां टाटा की कंपनियों के शेयर में तेज गिरावट देखने को मिली है। वहीं शेयर बाजार में लिस्ट बजट एयरलाइंस स्पाइसजैट के शेयर में करीब 2 प्रतिशत की गिरावट आई। दूसरी ओर सबसे ज्यादा नुकसान इंडिगो के शेयर में देखने को मिला, जिसमें इसके शेयर में 2.65 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 5,483.25 रुपए पर आ गया। वहीं स्पाइसजैट का शेयर 1.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44.68 रुपए पर पहुंच गया।

एयर इंडिया के प्लेन क्रैश के बाद जहां इंडिगो और स्पाइसजैट के शेयर में तगड़ी गिरावट देखने को मिली। वहीं इन दोनों कंपनियों का मार्कीट कैप हजारों करोड़ रुपए घट गया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News