Why Market Closed on 28 may: गुरुवार को बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें BSE-NSE में क्यों नहीं होगी ट्रेडिंग?

punjabkesari.in Monday, May 25, 2026 - 11:49 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए यह हफ्ता काफी अहम रहने वाला है। बकरीद (ईद-उल-अजहा) की छुट्टी को लेकर चल रहा असमंजस अब खत्म हो गया है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर 28 मई 2026 (गुरुवार) को गजेटेड हॉलिडे घोषित कर दिया है।

इसके साथ ही यह साफ हो गया है कि 28 मई को भारतीय शेयर बाजार पूरी तरह बंद रहेगा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों एक्सचेंजों में इक्विटी, डेरिवेटिव्स और अन्य सभी सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी। निवेशकों को अपनी खरीद-बिक्री की रणनीति इस छुट्टी को ध्यान में रखकर बनानी होगी।

मई में छुट्टियों से कम हुए ट्रेडिंग सेशन

मई 2026 निवेशकों के लिए छुट्टियों से भरा महीना रहा। महीने की शुरुआत 1 मई की छुट्टी से हुई थी। इसके अलावा शनिवार और रविवार के कारण भी कई दिन बाजार बंद रहा।

लंबा वीकेंड, वैश्विक बाजारों पर रहेगी नजर

28 मई को बाजार बंद रहने के बाद 30 और 31 मई को वीकेंड रहेगा, जिससे निवेशकों को लंबा ब्रेक मिलेगा। हालांकि इस दौरान अमेरिका, यूरोप और एशियाई बाजारों में सामान्य ट्रेडिंग जारी रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News