नए हाई पर पहुंचकर सपाट बंद हुए बाजार, सेंसेक्स 75,410 और निफ्टी 22,957 पर

punjabkesari.in Friday, May 24, 2024 - 03:39 PM (IST)

मुंबईः घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को रिकॉर्ड तेजी बनाने के बाद बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी में सपाट क्लोजिंग हुई। सेंसेक्स 7.65 अंक गिरकर 75,410 के स्तर और निफ्टी 10 अंक टूटा, ये 22,957 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक हरे निशान में बंद हुआ। कारोबार के दौरान दिन में सेंसेक्स ने 75,636 के ऊपर तो निफ्टी ने 23,026 का नया रिकॉर्ड स्तर छू लिया।

ओपनिंग में सेंसेक्स 83 अंक गिरकर 75,335 पर खुला। वहीं निफ्टी 37 अंक कमजोर होकर 22,930 पर खुला।

कल बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई

इससे पहले कल यानी 23 मई को शेयर मार्केट ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। सेंसेक्स ने 75,499 का हाई बनाया था। इससे पहले सेंसेक्स का हाई 75,124 था जो उसने 9 अप्रैल को बनाया था। वहीं निफ्टी ने 22,993 का लेवल छुआ था। इससे पहले निफ्टी का हाई 22,794 था।

हालांकि, बाजार ऊपरी स्तरों से थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 1196 पॉइंट की तेजी के साथ 75,418 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 354 पॉइंट चढ़ा। ये 22,952 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 3 शेयरों में गिरावट रही और 27 में तेजी देखने को मिली।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News