SpiceJet एम्सटर्डम से 269 भारतीयों को स्वदेश वापिस लेकर आई

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2020 - 11:02 AM (IST)

नई दिल्ली: निजी एयरलाइंस स्पाइसजेट ने रविवार को 269 भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिए एम्सटर्डम से बेंगलुरू की अपनी पहली लंबी दूरी की उड़ान परिचालित की। बाद में यह उड़ान बेंगलुरू से हैदराबाद भी गयी।

कंपनी ने कहा कि इस उड़ान के लिए उसने पुर्तगाल की विमानन कंपनी हाई फ्लाई से ए330 नियो विमान पट्टे पर लिया। यह दोहरे गलियारे वाला बड़ा विमान है जो एक बार में लंबी दूरी तय करने में सक्षम है। कंपनी ने कहा कि यह उड़ान भारतीय समयानुसार रविवार को सुबह आठ बजकर 58 मिनट पर बेंगलुरू में उतरा। इसके बाद इसने हैदराबाद के लिए उड़ान भरी।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News