छोटा पैकेट, बड़ा धमाका! इस स्टॉक ने दिया 15000% रिटर्न, निवेशक बने करोड़पति

punjabkesari.in Monday, Apr 14, 2025 - 05:09 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः अगर आप शेयर बाजार में मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में हैं, तो Transformers & Rectifiers (India) का यह शानदार सफर आपको हैरान कर सकता है। एक वक्त पर महज़ ₹3.45 में मिलने वाला यह स्टॉक आज 540 रुपए के पार पहुंच चुका है यानी महज़ 5 साल में इसने करीब 15,000% का रिटर्न देकर निवेशकों को करोड़पति बना दिया है।  

शुक्रवार (11 अप्रैल) को कंपनी के शेयरों में लगातार तीसरे दिन 5% अपर सर्किट लगा और यह ₹544.20 पर बंद हुआ।

5 साल में बना 1 लाख से 1.5 करोड़!

पांच साल पहले इस स्टॉक की कीमत मात्र ₹3.45 थी। मौजूदा स्तर को देखें तो इसमें करीब 15,000% का रिटर्न मिला है यानी अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले इस शेयर में ₹1 लाख लगाए होते, तो आज वह रकम ₹1.5 करोड़ होती।

कंपनी की मौजूदा स्थिति और आंकड़े

  • मार्केट कैपिटलाइजेशन: ₹7,214 करोड़
  • 52 वीक हाई: ₹650.23
  • 52 वीक लो: ₹255.50

शेयर परफॉर्मेंस टाइमलाइन

  • पिछले 1 हफ्ते में: +9.96%
  • 1 महीने में: +39.40%
  • 3 महीने में: -3.33%
  • 2025 में अब तक: -4.44%
  • 1 साल में: +109.79%
  • 3 साल में: +2,805.50%
     

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News